Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. उनके वनडे फ्यूचर को लेकर चल रही अटकलों के बीच बीसीसीआई ने नाराजगी जताते हुए चयनकर्ताओं को सख्त चेतावनी दी है. बोर्ड ने अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति को साफ संदेश देते हुए कहा है कि खिलाड़ियों के फ्यूचर से जुड़ी गोपनीय चर्चाएं मीडिया तक नहीं पहुंचनी चाहिए.
BCCI ने दी प्रतिक्रिया
दरअसल, हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को बता दिया है कि इंग्लैंड दौरे के बाद वह वनडे टीम के फ्यूचर की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं. इसके बाद कयास लगाए जाने लगे की लॉर्ड्स में होना वाला तीसरा वनडे मैच उनके करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच साबित हो सकता है. हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इन दावों को आधिकारिक तौर पर खारिज कर दिया है.
Here's a MAJOR UPDATE on Rohit Sharma from BCCI Secretary Devajit Saikia 🚨 pic.twitter.com/8HY36qfllP
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 17, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: लॉर्ड्स में गरजेगा हिटमैन का बल्ला? जानिए क्रिकेट के मक्का में कैसा है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
BCCI ने जताई नाराजगी
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बात से नाराजगी जताई है कि चयनकर्ताओं और रोहित शर्मा के बीच हुई बातचीत मीडिया तक पहुंच गई. बोर्ड ने अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति को साफ संदेश देते हुए कहा है कि इस तरह के संवेदनशील मामलों पर किसी भी तरह की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाए.
संन्यास लेने के इच्छुक नहीं रोहित
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रोहित शर्मा फिलहाल संन्यास लेने के इच्छुक नहीं हैं. उन्होंने बीसीसीआई के सीनियर अधिकारियों से भी इस बारे पर बात की है. साथ ही रोहित खुद कई बार 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की अपनी इच्छा जाहिर कर चुके हैं.
वहीं, इस साल रोहित के वनडे प्रदर्शन की बात करें तो वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं. अब तक खेली गई 8 पारियों में वह 30.12 के औसत से सिर्फ 241 रन ही बना सके हैं, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल हैं.
