Vistaar NEWS

IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को 440 वॉल्ट का झटका, स्टार खिलाड़ी ने वापस लिया नाम, क्या बैन करेगी BCCI?

Ben Duckett

बेन डकेट

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19 वें सीजन के आगाज से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इंग्लैंड के स्टार सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने टूर्नामेंट से अचानक अपना नाम वापस ले लिया है. बता दें, मिनी नीलामी में फ्रेंचाईजी ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन अब उनकी इस हरकत के बाद बीसीसीआई उनपर 2 साल का बैन लगा सकती है.

क्या बेन डकेट पर बैन लगाएगा BCCI?

बीसीसीआई के मौजूदा नियमों के मुताबिक, यदि कोई विदेशी खिलाड़ी नीलामी में बिकने के बाद टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेता है, तो उस पर दो साल का बैन लगाया जा सकता है. अगर बीसीसीआई उनपर एक्शन लेता है, तो डकेट न सिर्फ आईपीएल 2026 मिस करेंगे, बल्कि आईपीएल 2027,28 नीलामी का भी हिस्सा नहीं बन सकेंगे.

यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स की 15300 करोड़ की डील से शेन वॉर्न के परिवार की चमकी किस्मत! जानें क्यों और कैसे मिलेंगे 460 करोड़

क्यों वापस लिया नाम?

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते अपने इस फैसले की वजह बताई है. उन्होंने अपने इस पोस्ट में लिखा कि मेरे लिए यह फैसला लेना बेहद कठिन था. मैं आईपीएल के इस सीजन से अपना नाम वापस ले रहा हूं. इंग्लैंड के लिए खेलना बचपन से ही मेरा सपना था और मैं इंग्लैंड क्रिकेट को ही अपना सबकुछ देना चाहता हूं. लेकिन इससे पहले मुझे खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट रखना होगा. दिल्ली कैपिटल्स से मैं इसके लिए माफी मांग रहा हूं.

ब्रूक पर लग चुका है बैन

इससे पहले बेन डकेट के साथी खिलाड़ी और इंग्लैंड के मौजूदा व्हाइट बॉल कप्तान हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2025 से पहले अपना नाम वापस ले लिया था. मेगा ऑक्शन में बिकने के बाद उन्होंने यह काम किया था, जिसके चलते बीसीसीआई ने उन्हें 3 साल के लिए आईपीएल से बैन कर दिया था. अब डकेट ने यह हरकत की है, जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि बॉर्ड उनपर दो साल का बैन लगाएगा. ऐसे में दो साल बाद वह 2029 में इस टूर्नामेंट का हिस्सा बन सकेंगे.

Exit mobile version