Vistaar NEWS

दूसरे टी20 में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर कुमार, 1434 दिन के बाद चटकाया विकेट, पर लुटा दिए 50 रन

Bhuvneshwar Kumar

भुवनेश्वर कुमार

Bhuvneshwar Kumar: क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी के बाद अपना पहला विकेट लिया. करीब 1434 दिनों बाद भुवी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में विकटों का इंतजार खत्म किया. हालांकि इस मुकाबले में वह काफी महंगे भी साबित हुए. भुवी ने भले ही इस मैच में 1 विकेट लिया लेकिन इस दौरान उन्होंने 4 ओवर में 50 रन लुटा दिए.

भुवनेश्वर कुमार ने लुटाए 50 रन

दरअसल दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. इस मुकाबले में भुवी ने लगभग चार साल यानी 1434 दिनों के लंबे इंतजार के बाद अपना पहला इंटरनेशनल विकेट लिया. लेकिन वहीं मुकाबले में उनका स्पेल काफी महंगा साबित हुआ. क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में कीवी बल्लेबाजों ने भुवी के खिलाफ जमकर रन बटोरे नतीजा यह रहा की भारतीय गेंदबाज ने अपने 4 ओवर में 50 रन खर्च कर डाले.

यह भी पढ़ें: IND VS NZ 2nd T20I: तिलक वर्मा ने पलट दी बाजी, भारत ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात

डेरिल मिशेल को किया आउट

मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिशेल के रूप में इकलौती सफलता हासिल की. मिशेल 5 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए. भुवी की अच्छी लेंथ वाली गेंद पर कीवी बल्लेबाज चकमा खा गए और शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट थमा बैठे. गेंद मिशेल के बल्ले का किनारा लेकर कवर-पॉइंट की तरफ हवा में लहरा गई, जहां तिलक वर्मा ने आसान कैच लपककर उन्हें पवेलियन भेज दिया.

2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लिया था विकेट

डेरिल मिशेल का विकेट लेने के साथ ही भुवनेश्वर कुमार ने लंबा इंतजार खत्म कर लिया है, क्योंकि उन्होंने अपना पिछला इंटरनेशनल विकेट 20 नवंबर 2022 को माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही लिया था. करीब 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने के बाद भुवी से फैंस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन इस शुरुआती दोनों मैचों में वह काफी महंगे साबित हुए.

Exit mobile version