Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले बिहार के हाल वैभव सूर्यवंशी पर इनामों की बारिश हो रही है. फाइनल में खेली गई एतिहासिक पारी से खुश होकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें सम्मानित करते हुए 50 लाख रुपये का चेक और एक कार दी है.
वैभव सूर्यवंशी को बिहार सीएम ने किया सम्मानित
दरअसल, बिहार सरकार की ओर से अंडर-19 वर्ल्ड कप के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित किया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक आवास पर आयोजित भव्य समारोह में वैभव को सम्मानित किया. इस मौके पर राज्य सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे. इस दौरान वैभव को सीएम नीतीश द्वारा 50 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया, साथ ही सरकार की ओर से उन्हें एक कार भी भेंट की गई.
यह भी पढ़ें: ENG vs SL: सुपर-8 में इंग्लैंड ने 147 रनों के टारगेट को किया डिफेंड, श्रीलंका को 95 रनों पर किया ढेर
वैभव सूर्यवंशी को मिली कौन सी कार?
50 लाख रुपये के चेक के अलावा वैभव सूर्यवंशी को टाटा की कर्व कार भी भेंट की गई है. हालांकि, यह वही कार है, जो उन्हें आईपीएल 2025 में दमदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कार के रूप में दी गई थी. औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वैभव ने इस कार को आज रिसीव कर लिया है.
फाइनल में खेली थी 175 रन की तूफानी पारी
वैभव सूर्यवंशी को यह सम्मान भारत की अंडर-19 टीम के वर्ल्ड चैंपियन बनने को लेकर दिया गया है. जहां फाइनल मुकाबले में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 80 गेंदों में 175 रन की दमदार पारी खेली थी.
IPL की तैयारियों में जुटे वैभव
बता दें, वैभव सूर्यवंशी इन दिनों आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुटे हुए है और वह राजस्थान रॉयल्स के कैंप में कड़ी मेहनत कर रहे है. ऐसे में वह अपने सम्मान समारोह के लिए बिहार पहुंचे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव पटना से ही वापस लौट जाएंगे और जल्द ही राजस्थान के कैंप के साथ फिर से जुड़ेंगे.
