Shreyas Iyer: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज गुरुवार 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी पहली जीत के तलाश में है. अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक एक भी सीरीज नहीं जीत पाई हैं. ऐसे में जिम्बाब्वे दौरा उनके और टीम दोनों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने खिलाड़ियों को हार का डर बहार निकाल फेंकने का संदेश दिया है.
क्या बोले श्रेयस अय्यर?
दरअसल भारत बनाम जिम्बाब्वे पहले टी20 मैच से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनके किसी भी खिलाड़ी को फेल होने का डर होना चाहिए. ऐसे में तो वे खुद असफलता के डर के कारण खुद को बचाने के खेलने लगेंगे, जो कि टीम के लिए सही नहीं है. अगर हम फेल होने का डर निकाल देंगे तो हम अपना बेस्ट दे सकेंगे.
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: Jiostar या Sony LIV पर नहीं होगी भारत-जिम्बाब्वे मैच की स्ट्रीमिंग, जानें कहां देख पाएंगे लाइव
एक होकर खेलना सबसे महत्वपूर्ण
भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि ड्रेसिंग रूम में क्या बातें चल रही हैं और लोग क्या कह रहे हैं. उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है एक जुट होकर बेहतरीन खेल खेलना और इसी सोच के साथ वह एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.
अय्यर की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक कुल 7 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी है. भारत को पहले आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सिटीज मेंक्लीन स्वीप के साथ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद भारत को करीब 12 साल बाद पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. अब जिम्बाब्वे दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी पहली जीत के तलाश में हैं.
