Vistaar NEWS

पहले बोन ट्यूमर से कर‍ियर खत्‍म! अब डिप्रेशन से परेशान, कौन है तेंदुलकर के साथ डेब्यू करने वाला ये ख‍िलाड़ी?

Salil Ankola

सलिल अंकोला

Salil Ankola: भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिनका इंटरनेशनल करियर बेहद शानदार शुरुआत के साथ शुरू हुआ, लेकिन इसके बावजूद बावजूद लंबा नहीं चल सका. ऐसी ही कहानी पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सलिल अंकोला की है. अंकोला ने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ इंटरनेशनल डेब्यू किया था. हालांकि, 1 टेस्ट और 20 वनडे मैचों के बाद उनके क्रिकेटरिंग करियर में गंभीर बीमारी ने ब्रेक लगा दिया.

सचिन तेंदुलकर के साथ किया डेब्यू

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलिल अंकोला ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. खास बात यह है कि इसी मुकाबले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उस समय अंकोला को भारत के उभरते हुए तेज गेंदबाज के रूप में देखा जा रहा था. लेकिन चोट और स्वास्थ संबंधी समस्याओं ने उनके करियर को काफी प्रभावित किया.

यह भी पढ़ें: ’55 रन बनाए हैं आपकी पूरी टीम ने…’, पाकिस्तानी कप्तान ने शैफाली वर्मा को दिया सेंडऑफ तो भड़क उठे भारतीय कमेंटेटर

बोन ट्यूमर से खत्म हुआ कर‍ियर

साल 1997 में जब सलिल अंकोला अपने करियर के पीक पर थे, तब उनके बाएं पैर की पिंडली की हड्डी में ट्यूमर का पता चला था. इस गंभीर बीमारी के चलते अंकोला की सर्जरी हुई जिसके कारण उन्हें दौड़ने में दिक्कत होने लगी और महज 28 साल की उम्र में उनका करियर खत्म हो गया. बीमारी के चलते उन्हें संन्यास लेना पड़ा.

डिप्रेशन से जूझ रहे हैं सलिल अंकोला

हाल ही में कुछ महीने पहले सलिल अंकोला की पत्नी रिया अंकोला ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया की सलिल डिप्रेशन से परेशान थे और इसलिए कुछ हफ्ते पहले, उन्होंने खुद को पुणे के पास एक मेंटल हेल्थ केयर सेंटर में एडमिट करवाया. उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2024 में अपनी मां के निधन के बाद से सलिल सदमे में थे, और उनकी मौत को समझ नहीं पा रहे थे. सलिल अब अपने बुरे दऔर से ठीक होने के राह पर है. उन्होंने पूरी तरह टूटने के बजाय ब्रेक लेने का फैसला किया.

Exit mobile version