Vistaar NEWS

Masters Hockey Cup 2026 में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, पहुंचे फाइनल में

नई दिल्ली. मास्टर्स हॉकी कप 2026 (masters hockey cup 2026) में छत्तीसगढ़ की महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है. टीम ने पहले मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को 6-0 से करारी शिकस्त दी. इस मुकाबले में दीपिका, ललिता, अंकिता, बबली, योजना और रुचि ने एक-एक गोल कर टीम को शानदार जीत दिलाई.

इसके बाद खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. सेमीफाइनल में दीपिका और ललिता ने एक-एक गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

छत्तीसगढ़ की टीम ने अपने शानदार खेल, बेहतरीन तालमेल और टीम भावना से प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. अब टीम की नजर मास्टर्स हॉकी कप 2026 के खिताब पर है.

छत्तीसगढ़ टीम में मोनिका वैरागड़े, दीपिका वैरागड़े, सविता चंद्राकर, शोभा वार्टी, सुरेखा यादव, ललिता, सुरभि मरकाम, आरती सेढे, अंकिता पांडे, योजना, रुचि, बबली कुमारी, हेमलता एवं सुमन शामिल हैं. छत्तीसगढ़ की बेटियों के इस शानदार प्रदर्शन से प्रदेश के खेल जगत में हर्ष का माहौल है.

Exit mobile version