Vistaar NEWS

CSK के अगले हेड कोच बन सकते हैं डेल स्टेन? सोशल मीडिया पर किया बड़ा इशारा

Dale Steyn

डेल स्टेन

Dale Steyn: आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स इन दिनों अपने नए हेड कोच की तलाश में है. लंबे समय तक टीम के साथ जुड़े रहे स्टीफन फ्लेमिंग ने हाल ही में टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था. ऐसे में सीएसके को अब नए हेड कोच की जरूरत है. इसी बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने सीएसके के नए हेड कोच बनने की ओर इशारा किया है.

CSK के हेड कोच बनने को तैयार डेल स्टेन!

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फैन ने डेल स्टेन से पूछा कि अगर चेन्नई सुपर किंग्स आपसे हेड कोच बनने के लिए संपर्क करती है तो क्या आप इस प्रस्ताव के बारे में सोचेंगे? इसका जवाब देते हुए स्टेन ने कहां शायद हां. स्टेन का यह जवाब अब चर्चा में छाया हुआ है. कई लोगों का मानना है कि डेल स्टेन ने इशारों ही इशारों में सीएसके का हेड कोच बनने की इच्छा जाहिर कर दी है.

यह भी पढ़ें: अभिषेक पोरेल को बड़ा झटका, खारिज हुई जमानत याचिका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

CSK के कोचिंग सेटअप में बदलाव की थी मांग

बता दें, इस साल की शुरुआत में ही साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग सेटअप में बड़े बदलाव करने की मांग की थी. उन्होंने एबी डिविलयर्स के शो में कहा था कि चेन्नई को अपने कोचिंग में बदलाव करना चाहिए. स्टेन ने सुझाव देते हुए कहा था कि स्टीफन फ्लेमिंग को हेड कोच पद से हटाकर क्रिकेट डायरेक्टर जैसे पद पर नियुक्त किया जाना चाहिए.

आईपीएल में इन टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं डेल स्टेन

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन आईपीएल में कई टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात लायंस के लिए आईपीएल में खेला है. हालांकि स्टेन कभी भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नहीं खेले हैं.

Exit mobile version