Vistaar NEWS

क्या पहले टेस्ट में दोबारा बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं केएल राहुल? जानें नियम

KL Rahul

केएल राहुल

KL Rahul: भारत और श्रीलंका के बीच इन दिनों दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. गॉल टेस्ट के पहले दिन भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को 77 रन के स्कोर पर क्रैम्प के चलते रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा. अब फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या केएल राहुल इस टेस्ट में दोबारा बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं? तो आइए जानते हैं क्या है आईसीसी के नियम…

क्या दोबारा बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं केएल राहुल?

केएल राहुल के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे. हालांकि वह महज 16 रन बनाकर सस्ते में ही आउट हो गए. गिल के आउट होने के बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने उतरे. पहले दिन का खेल खत्म होने तक राहुल बल्लेबाजी के लियए मैदान पर नहीं उतरे थे. लेकिन रिटायर्ड हर्ट हुआ बल्लेबाज दोबारा बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आ सकता है. ऐसे में राहुल गॉल टेस्ट में दोबारा बल्लेबाजी करने मैदान पर उतर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: केएल राहुल के शॉट से श्रीलंकाई फील्डर घायल, हेलमेट पर लगी गेंद तो मैदान से बाहर गया खिलाड़ी

क्या है ICC का नियम?

आईसीसी के नियम के मुताबिक, जब कोई बल्लेबाज बीमारी या चोट के कारण मैदान छोड़कर बाहर जाता है, तो उसे रिटायर्ड हर्ट माना जाता है. ऐसे में बल्लेबाज दोबारा सहज महसूस करने के बाद अपनी पारी वहीं से शुरू कर सकता है, जहां उसने छोड़ी थी. ऐसे में अगर राहुल बिल्कुल ठीक हो जाते हैं, तो वह दोबारा बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं.

क्या है अन्य नियम

वहीं, रिटायर्ड हर्ट को लेकर दूसरे नियम भी है. अगर कोई बल्लेबाज बिना किसी बीमारी, चोट या परेशानी के अपनी मर्जी से मैदान छोड़कर जाता है, तो ऐसे में भी बल्लेबाज रिटायर्ड हर्ट माना जाता है. इस सूरत में बल्लेबाज आमतौर पर दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं आता है. यहां बल्लेबाज तभी दोबारा बैटिंग करने मैदान पर उतर सकता है, जब विरोधी टीम का कप्तान परमिशन देता है.

Exit mobile version