IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी आईपीएल के प्लान में थोड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है. ESPN की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल के 19वें सीजन की शुरूआत 28 मार्च से होगी. पहले ये टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरु होने वाला था. फाइनल मुकाबले की बात करें तो ये मैच 31 मई को खेला जाना हैं. बताया जा रहा है कि तीन राज्यों में होने विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए ये बदलाव किया गया है.
BCCI की तरफ कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं
हालांकि इसको लेकर अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. बीसीसीआई ने दिसंबर 2025 में अबू धाबी में IPL प्लेयर्स ऑक्शन के दौरान ऐलान किया था कि टूर्मामेंट 26 मार्च 2026 से शुरू होगा. लेकिन अब करीब एक महीने पहले बोर्ट ने IPL 2026 को दो दिन पीछे टालने का फैसला किया है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत वाली तारीख में ही बदलाव किया है. फाइनल मुकाबले की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
अगले सप्ताह IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक
ईएसपीएन-क्रिकइंफो के अनुसार, अगले सप्ताह IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक होने वाली है. जिसमें इस फैसले पर फाइनल मुहर लग सकती है. तभी बीसीसीआई बदले हुए नए शेड्यूल को लेकर औपचारिक ऐलान कर सकता है.बता दें कि असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं. बीसीसीआई चुनाव आयोग की तारीखों के अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहा है.
इन टीमों पर पड़ सकता है असर
गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) वो फ्रैंचाइजी हैं जिन पर इलेक्शन की तारीखों का असर पड़ेगा.
ये भी पढ़ें-T20 World Cup 2026: कब और कहां देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले का लाइव? जानिए पूरी डिटेल्स
