Vistaar NEWS

रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा बाय-बाय, अब पुर्तगाल की जर्सी में नजर नहीं आएंगे दिग्गज खिलाड़ी

cristiano ronaldo

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

Ronaldo Retires International Football: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास (Retirement) का ऐलान कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज और भावुक पत्र के जरिए पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम को अलविदा कहा. अब फुटबॉल के ग्राउंड पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. रोनाल्डो के दुनिया भर में लाखों की संख्या में फैंस हैं. फुटबॉल को पंसद करने वाला लगभग हर खिलाड़ी रोनाल्डो के खेल को पसंद कर करता है.

146 गोल और 232 मैच

41 वर्षीय रोनाल्डो 146 गोल के साथ पुर्तगाल के सर्वकालिक शीर्ष गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपने करियर में 232 मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया और 2016 में यूरोपीय चैंपियनशिप का खिताब भी जिताया था. पांच बार के बैलन डी’ऑर विजेता क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने के फैसले की पुष्टि की.

रोनाल्डो ने वीडियो में कहा

पुर्तगाल के लोगों को संबोधित करते हुए रोनाल्डो ने अपने वीडियो में कहा कि पुर्तगाल के लोगों के लिए. वह दिन आ गया है जब मैं अपनी राष्ट्रीय टीम की नंबर 7 जर्सी वापस सौंप रहा हूं. मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि यह सिर्फ मेरी थी. लेकिन 23 साल तक, इसे पहनने, इसकी रक्षा करने और दुनिया भर के स्टेडियमों में इसे अपने साथ ले जाने का सौभाग्य और जिम्मेदारी मेरे पास रही.

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल के लिए अपने ही देश के खिलाड़ी से भिड़ गई थी पाकिस्तानी फैन, फिर भारतीय खिलाड़ी ने तोड़ दिया दिल

उन्होंने कहा कि, ‘मेरी गैर-मौजूदगी को समझने, बलिदान देने और उन पलों को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद, जब राष्ट्रीय टीम को उस जगह की जरूरत पड़ी जो असल में आपकी थी. अगर मैं यहां तक पहुंच पाया, तो इसलिए क्योंकि आप हमेशा मेरे साथ खड़े रहे. इन 23 सालों के लिए धन्यवाद. मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद.’

Exit mobile version