Vistaar NEWS

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना से रचाई शादी, 10 साल पुराने रिश्ते को दिया नया नाम

Cristiano Ronaldo marries Georgina Rodríguez

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिग्ज से शादी की

Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बीते दिन मंगलवार 12 अगस्त को अपनी लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी रचा ली है. रोनाल्डो ने जॉर्जिना के साथ एक संयुक्त पोस्ट शेयर करके अपनी और उनकी शादी की तस्वीरें शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘C लव G.दोनों की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना से रचाई शादी

दरअसल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जिना के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में दोनों शादी की अंगूठी पहले हुए एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने एक प्राइवेट समारोह में शादी की, जिसमें उनके 5 बच्चे भी शामिल थे. दोनों का शादी समारोह पश्चिमी पुर्तगाल में राजधानी लिस्बन के पास समुद्र के किनारे बसे शहर कास्केस में आयोजित हुआ.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान के बाद डांस फ्लोर पर छाई श्रेयंका पाटिल,’बबली बदमाश है’ पर जमकर थिरकीं, VIDEO वायरल

5 बच्चों के पिता है क्रिस्टियानो रोनाल्डो

बता दें, स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 5 बच्चों के पिता है, इसमें 9 साल के जुड़वां इवा मारिया और माटेओ, 8 साल की बेटी अलाना, 4 साल की बेटी बेला और 16 साल का बेटा क्रिस्टियानो जूनियर है. बता दें, क्रिस्टियानो जूनियर रोनाल्डो के पिछले रिश्ते से हुआ बेटा है. हालांकि रोनाल्डो ने कभी खुलासा नहीं किया कि उनके पहले बच्चे की मां कौन है. बाकी 4 बच्चे रोनाल्डो और जॉर्जिना के हैं.

पहली बार कहां हुई थी रोनाल्डो- जॉर्जिना की मुलाकात

रोनाल्डो और जॉर्जिना की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. रोनाल्डो ने साल 2016 में जॉर्जिना को पहली बार Gucci के स्टोर में देखा था, जहां वह काम करती थीं.पहली ही नजर में जॉर्जिना रोनाल्डो को पसंद आ गई थी, वहीं जॉर्जिना ने एक इंटरव्यू में इसे ‘लव एट फर्स्ट साईट’ बताया था. दोनों पिछले एक दशक से साथ हैं.

Exit mobile version