Vistaar NEWS

CSK vs DC: लाइव मैच में अंपायर से क्यों भिड़े नीतीश राणा? जानें क्या है वजह

Nitish Rana

नीतीश राणा

CSK vs DC: आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. इस मैच के दौरान एक विवाद देखने को मिला, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चेपॉक में खेले गए इस मैच के दौरान दिल्ली के स्टार बल्लेबाज नीतीश राणा फोर्थ अंपायर से भिड़ गए. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…

अंपायर ने क्यों भिड़े नीतीश राणा?

दरअसल यह घटना दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 19वें ओवर के दौरान की है, जब ओवर की तीसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स आउट हो गए थे. बता दें, दिल्ली को 10 गेंदों में जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी, तभी क्रीज पर मौजूद स्टब्स ने ओवर के बीच में अपने ग्लव्स बदलने की इजाजत मांगी, लेकिन चौथे अंपायर ने उनकी मांग को खारिज कर दिया, जिसके बाद अगली ही गेंद पर स्टब्स आउट हो गए. स्टब्स के आउट होने के बाद नीतीश गुस्से में दिखे और अंपायर से बहस करने लगे. अंपायर के फैसले ने स्टब्स भी नाराज दिखे, उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जाते वक्त अपना बैट और हेलमेट फेंक दिया.

यह भी पढ़ें: IPL में आयुष म्हात्रे को CSK से मिलती है कितनी फीस? वैभव सूर्यवंशी से तुलना ने चौंकाया

बीसीसीआई ने ठोका जुर्माना

मैच के बाद बीसीसीआई ने सख्त रुख अपनाते हुए नीतीश राणा पर अंपायर से बहस करने को लेकर जुर्माना ठोका. बता दें, उनपर आईपीएल के प्लेयर्स कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है, साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट में दिया गया है. नीतीश राणा को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट 2.3 को तोड़ने का दोषी पाया गया है, जो मैच के दौरान सुनाई देने वाली अपशब्द भाषा से संबंधित है.

Exit mobile version