Vistaar NEWS

CSK vs PBKS: पंजाब के खिलाफ खूब गरजा आयुष म्हात्रे का बल्ला, 29 गेंदों में कूट दी फिफ्टी, जड़े बैक टू बैक दो छक्के

Ayush Mhatre

आयुष म्हात्रे

CSK vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सातवें मुकाबले में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) पर युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे का बल्ला जमकर बोला हैं. संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगने के बाद 18 वर्षीय म्हात्रे ने मोर्चा संभाला और पंजाब किंग्स के खिलाफ चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने इस मैच में 29 गेंदों में शानदार फिफ्टी जड़ी.

29 गेंदों में जड़ी तूफानी फिफ्टी

चेपॉक में खेले गए पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में आयुष म्हात्रे ने महज 29 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़कर सभी को प्रभावित कर दिया.अपनी इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. पंजाब के खिलाफ उन्होंने 43 गेंदों में 73 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने मार्कस स्टोइनिस के ओवर में दो बैक टू बैक छक्के भी जड़े.

यह भी पढ़ें: क्या बढ़ जाएगी IPL मैचों की संख्या और टीमें? चेयरमैन ने दिया बड़ा अपडेट

नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ही आयुष ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. 18 साल और 261 दिन की उम्र में म्हात्रे चेपॉक स्टेडियम पर अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना के नाम दर्ज था, जिन्होंने 21 साल और 148 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी.

ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

आयुष म्हात्रे ने इस शानदार पारी के साथ एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वह अब आईपीएल में 19 साल की उम्र से पहले सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. अपने आईपीएल करियर में वह अब तक 2 अर्धशतक जड़ चुके हैं, जिसमें एक पिछले सीजन आया था, जब उनकी उम्र महज 17 साल और 291 दिन थी. इस खास लिस्ट में उनसे आगे केवल वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने अब तक तीन अर्धशतक लगाए हैं.

Exit mobile version