Vistaar NEWS

IPL 2026: CSK के इस गेंदबाज ने डाला सबसे महंगा ओवर, लुटाए इतने रन कि फैंस रह गए हैरान

CSK vs RCB

जेमी ओवरटन

CSk Vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 अप्रैल को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को आरसीबी ने 43 रनों से जीत लिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रजत पाटीदार की टीम न 20 ओवर में 250 रनों का टारगेट सेट कर दिया. ये आईपीएल 2026 का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.

सीएसके की लगातार तीसरी हार

दूसरी तरफ सीएसके की ये लगातार तीसरी हार हैं. इस मैच में सीएसके के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन ने आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर डाला. ओवरटन ने अपने पहले दो ओवर में सिर्फ 12 रन दिए थे. इसके बाद ओवरटन पारी का 19वां ओवर डालने आए और सामने थे आरसीबी के पावर हिटर टिम डेविड.

छक्के के साथ की शुरूआत

टिम डेविड ने जेमी ओवरटन के तीसरे और पारी की 19वें ओवर की शुरुआत छक्के के साथ की. दूसरी गेंद पर डेविड ने दो रन भागकर बनाए. तीसरी गेंद पर बल्ले का किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर के ऊपर से चौके के लिए चली गई. अगली तीन गेंद पर टिम डेविड ने तीन छक्के मारे. इस तरह ओवर में टिम डेविड ने कुल 30 रन जड़े.

70 रनों की नाबाद पारी

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने मात्र 25 गेंदों पर धमाकेदार 70 रनों की पारी खेली. डेविड के बल्ले से 3 चौके और 8 छक्के निकले और ये आईपीएल में उनकी सबसे बड़ी पारी भी है. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ 35 गेंदों में 99 रनों की तूफानी साझेदारी निभाई.

यह भी पढ़ें: SRH vs LSG: लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, ऋषभ पंत ने जड़ी शानदार फिफ्टी

Exit mobile version