Vistaar NEWS

CWG 2026: जूडो में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, अस्मिता डेय और हर्ष सिंह ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

Asmita Dey or Harsh Singh

अस्मिता डे और हर्ष सिंह

Asmita-Harsh Win Gold: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. जूडो प्रतियोगिता में भारत की 23 साल की अस्मिता डेय और हर्ष सिंह ने अपनी-अपनी कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. दोनों खिलाड़ियों की जीत के बीच महज 30 मिनट का अंतर रहा.

गोल्ड जीतने वाली बनी पहली भारतीय

महिला वर्ग में अस्मिता डेय ने शानदार प्रदर्शन दिखाया. महिलाओं के 48kg वर्ग के फाइनल में उन्होंने कनाडा की हेडी क्वाच को गोल्डन स्कोर मुकाबले में हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस जीत के साथ अस्मिता कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं.

यह भी पढ़ें: CWG 2026: बॉक्सिंग में प्रीति पवार ने पक्का किया सिल्वर मेडल, फाइनल में बनाई जगह

हर्ष सिंह ने भी जीता गोल्ड

अस्मिता के गोल्ड जीतने के महज 30 मिनट बाद ही भारत के हर्ष सिंह ने भी जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. हर्ष ने पुरुषों के 60kg वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी जोशुआ कैट्ज़ को हराकर गोल्ड मेडल जीता. इसी के साथ हर्ष कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो का गोल्ड जीतने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं.

36 सालों का इंतजार किया खत्म

बता दें, 1990 में ऑकलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो को पदक स्पर्धा में शामिल किया गया था. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पदक तो जीते, लेकिन कोई भी खिलाड़ी देश के लिए गोल्ड नहीं जीत सका था. अब 23 वर्षीय अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने 36 सालों का यह इंतजार खत्म कर भारतीय जूडो के इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा लिया है.

Exit mobile version