Vistaar NEWS

CWG 2026: जादुमणि सिंह ने पाकिस्तान के मुक्केबाज को 5-0 से हराया, कारगिल वीरों को समर्पित की जीत

Jadumani Singh

जादुमणि सिंह

Jadumani Singh: ग्लासगो में आयोजित कॉमवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है. बीते दिन रविवार 26 जुलाई को भारत के युवा मुक्केबाज जादुमणि सिंह ने पुरुषों के मुकाबले में पाकिस्तान के सुमामा रहमान को 5-0 से हराकर 55kg कैटेगरी के क्वाटर फाइनल में जगह बना ली है. इस जीत के बाद वह कॉमवेल्थ गेम्स के पदक से बस एक जीत दूर हैं. जादुमणि सिंह ने अपनी यह जीत कारगिल विजय दिवस के वीरों को समर्पित की.

जादुमणि सिंह का शानदार प्रदर्शन

एसईसी सेंटर में जादुमणि सिंह ने मुआकबले में शानदार प्रदर्शन किया और शुरुआत से ही अपना दबदबा कायम रखा. उन्होंने पाकिस्तानी मुक्केबाज को इस पूरे मुकाबले में कभी भी वापसी का मौका नहीं दिया. पहले राउंड में दोनों मुक्केबाजों ने एक-दूसरे को परखा, लेकिन इसके बाद जादुमणि ने अपनी रणनीति बदली और लगातार तेज हुक और सटीक स्ट्रेट पंच लगाने शुरू कर दिए.

इस मुकाबले में जादुमणि ने कई बार पाकिस्तानी मुक्केबाज को हमला करने का मौका दिया और फिर अपने तेज काउंटर अटैक से उन्होंने लगातार अंक बटोरे. आखिरी में पांचों जजों ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाया और 5-0 से जादुमणि सिंह को विनर घोषित किया.

यह भी पढ़ें: CWG 2026: मीराबाई चानू ने भारत के लिए जीता पहला गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में लगाई हैट्रिक

कारगिल वीरों को समर्पित की जीत

भारतीय मुक्केबाज जादुमणि सिंह खुद भारतीय सेना में हैं और उन्हें यह जीत कारगिल विजय दिवस के मौके में मिली, जिससे यह पल उनके लिए और भी खास हो गया. जादुमणि सिंह ने अपनी यह जीत कारगिल विजय दिवस के वीर शहीदों को समर्पित की. उन्होंने साफ किया कि उनका लक्ष्य यहीं रुकना नहीं है, बल्कि क्वाटर फाइनल में और भी बेहतर खेल दिखाएंगे और अपने देश के लिए गोल्ड जीतेंगे.

CWG 2026 में अब तक कैसा रहा प्रदर्शन

कॉमवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज जादुमणि सिंह का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है. वह इस टूर्नामेंट में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने राउंड ऑफ-32 के अपने शुरुआती मुकाबले में स्कॉटलैंड के एरॉन कलन को एकतरफा अंदाज में हराया था.

Exit mobile version