Mirabai Chanu: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का गोल्ड मेडल खाता खुल गया है. स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48kg कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है. उन्होंने स्नैच में दो बार रिकॉर्ड तोड़ते हुए 85kg और क्लीन एंड जर्क में 105kg उठाकर भारत को इस संस्करण का पहला गोल्ड दिलाया. इसी के साथ मीराबाई ने लगातार तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी हैट्रिक पूरी की.
मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड
मीराबाई चानू ने स्नैच राउंड में अपनी दूसरी कोशिश में 82kg और तीसरी कोशिश में 85kg वजन उठाकर लगातार दो बार नया रिकॉर्ड बना दिया. इसके बाद उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 105kg वजन चुना, हालांकि इस दौरान वह अपनी पहली कोशिश में चूक गईं. इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए दूसरी कोशिश में 105kg वजन उठाया और भारत को गोल्ड मेडल दिलाया.
स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कॉमनेल्थ गेम्स 2026 में जीता गोल्ड#mirabaichanu #commonwealthgames #cwg2026 #weightlifting #goldmedal #teamindia #vistaarnews pic.twitter.com/rqkr2G4cuX
— Vistaar News (@VistaarNews) July 26, 2026
यह भी पढ़ें: कौन हैं मणिपुर के ऋषिकांत सिंह? जिन्होंने CWG 2026 में भारत की झोली में डाला सिल्वर
लगातार जीता तीसरा गोल्ड
बता दें, कॉमनवेल्थ गेम्स में यह मीराबाई चानू का लगातार तीसरा गोल्ड है. इससे पहले उन्होंने 2018 और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत था। अब 2026 में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर हैट्रिक लगा दी है. मीराबाई चानू की इस उपलब्धि ने भारतीय खेल इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है.
तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
मीराबाई चानू ने स्नैच राउंड में 85kg वजन उठाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में अब तक किसी भी खिलाड़ी द्वारा उठाया गया सबसे ज्यादा वजन है. कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में दुनिया के किसी भी एथलीट ने इतना वजन नहीं उठाया है.
