Vistaar NEWS

CWG 2026: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर, भारत की झोली में एक और पदक

Murali Sreeshankar

मुरली श्रीशंकर

Murali Sreeshankar: ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इसी के साथ ही इस प्रतियोगिता में भारत के पदकों की संख्या 13 पहुंच गई है. फाइनल में श्रीशंकर ने 8.09 मीटर की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया और लगातार दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने का कारनामा किया. इसी के साथ वह लॉन्ग जंप स्पर्धा में लगातार दो बार पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

लगातार दूसरी बार जीता सिल्वर

भारतीय स्टार मुरली श्रीशंकर ने इससे पहले बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दौरान लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल जीता था. अब लगातार दूसरी बार उन्होंने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. 27 वर्षीय श्रीशंकर ने इस बार 8.09 मीटर की सर्वश्रेष्ठ कूद लगातार एक और सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है. पिछले साल घुटने की चोट से जूझने के बाद बावजूद उन्होंने शानदार वापसी की.

यह भी पढ़ें: कौन हैं गुलवीर सिंह? किसान के बेटे ने CWG 2026 में रचा इतिहास, 10,000 मीटर रेस में जीता सिल्वर

फाइनल में कैसा रहा श्रीशंकर का प्रदर्शन

फाइनल मुकाबले में मुरली श्रीशंकर ने अपने दूसरे प्रयास में 8.09 मीटर की कूद लगाई, जो उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रयास रहा. इस छलांग के साथ ही उन्होंने सिल्वर जीता इससे पहले उन्होंने अपने पहले प्रयास में 8.03 मीटर की छलांग लगाई, जबकि उनका तीसरा और चौथा प्रयास फाउल रहा. श्रीशंकर से पहले इस स्पर्धा में भारत के लिए केवल सुरेश बाबू (पुरुष कांस्य, 1978), अंजू बॉबी जॉर्ज (महिला कांस्य, 2002), और एम प्रजुषा (महिला रजत, 2010) ही पदक जीत पाए थे.

एशियन गेम्स में भी जीता था सिल्वर

बता दें, मुरली श्रीशंकर की गिनती भारत के सबसे सफल लॉन्ग जंप खिलाड़ियों में की जाती है. इससे पहले उन्होंने 2022 में बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर अपना लोहा मनवाया था. इसके अलावा 2023 एशियन गेम्स और एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी श्रीशंकर ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था.

Exit mobile version