Vistaar NEWS

CWG 2026: बॉक्सिंग में प्रीति पवार ने पक्का किया सिल्वर मेडल, फाइनल में बनाई जगह

Preeti Pawar

प्रीति पवार

Preeti Pawar: भारतीय युवा बॉक्सर प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 54kg भार वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है. इसी के साथ ही उन्होंने भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है. अब उनकी नजर फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए गोल्ड जीतने पर होगी.

फाइनल में पहुंची प्रीति पवार

वर्ल्ड नंबर-3 और एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल विजेता प्रीति पवार ने सेमीफाइनल में जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से एकतरफा अंदाज में हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस जीत के साथ उन्होंने सिल्वर मेडल भी पक्का कर लिया है. अपना पहला ही कॉमवेल्थ गेम्स खेल रही प्रीति सेमीफाइनल मुकाबले में पूरी तरह कैथरीन म्वापे पर भारी रहीं. अब फाइनल में उनका सामना कनाडा की स्कार्लिट डेलगाडो से होगा. यह मैच शनिवार 1 अगस्त को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: CWG 2026: कौन हैं सीमा कालीरमन? जिन्होंने डिस्कस थ्रो में भारत को दिलाया ब्रॉन्ज, पति ही बने कोच

सेमीफाइनल में एकतरफा अंदाज में दर्ज की जीत

सेमीफाइनल मुकाबले के पहले राउंड में प्रीति ने 10-8 से जीत दर्ज की जबकि दूसरे राउंड में भी उन्होंने इसी प्रदर्शन को दोहराते हुए 10-8 से जीत अपने नाम की. इसके बाद तीसरा राउंड उन्होंने 10-9 से अपने नाम किया और अपने मेडल का रंग बदल कर सिल्वर कर लिया.

इसी साल जीता गोल्ड

बता दें, इसी साल प्रीति पवार ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत था. इसके अलावा इसी साल उन्होंने गोल्ड ग्रांड प्रिक्स में भी स्वर्ण पदक जीता था. साल 2025 में वर्ल्ड बॉक्सिंग कप के फाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. हालांकि, प्रीति पहली बार सुर्खियों में साल 2022 में आई जब उन्होंने एशियन गेम्स में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत बॉक्सिंग में पहले ही रिकॉर्ड बना चुका है. इस गेम्स में भारतीय बॉक्सर ने 10 मेडल पक्के कर चुके हैं जो बॉक्सिंग में सबसे ज्यादा है.

Exit mobile version