Tejaswin Shankar: ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की डेकाथलन स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. वह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में इस इवेंट में भारत के लिए पदक जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैं. शुक्रवार 31 जुलाई को हुए डेकाथलन के आखिरी इवेंट, 1500 मीटर रेस को पूरा कर तेजस्विन ने तीसरा स्थान बरकरार रखते हुए देश के लिए ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता.
तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में दो दिन तक चले मेंस डेकाथलन इवेंट में कुल 10 कम्पटीशन थे, जिसमें शुक्रवार 31 जुलाई को आखिरी 5 कम्पटीशन हुए. इसमें भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर लगातार तीसरे और चौथे नंबर के बीच घूम रहे थे. फिर जैवलिन थ्रो में उन्होंने अपना सीजन का बेस्ट परफॉरमेंस किया और तीसरे स्थान पर पहुंच गए. इसके बाद आखिरी इवेंट 1500 मीटर की रेस को उन्होंने 4:36:19 मिनट में पूरा किया और 7976 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता.
CWG 2026: Tejaswin Shankar wins historic bronze, secures India's first-ever Decathlon medal
— ANI Digital (@ani_digital) July 31, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/bF1bxTp4JV#CWG #TejaswinShankar #Decathlonmedal pic.twitter.com/xhzsOObv06
यह भी पढ़ें: CWG 2026: जैवलिन थ्रो में भारत का डबल धमाका, नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, यशवीर सिंह के नाम ब्रॉन्ज
CWG में जीता लगातार दूसरा मेडल
बता दें, कॉमनवेल्थ गेम्स में तेजस्विन शंकर का ये लगातार दूसरा मेडल है. दोनों बार उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. इससे पहले बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में तेजस्विन ने हाई जंप स्पर्धा में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था. वह इस इवेंट में पदक जीतने वाले पहले एथलीट बन गए थे. इसके बाद उन्होंने हाई जंप छोड़कर डेकाथलन में कदम रखा और अब कॉमनवेल्थ गेम्स में तेजस्विन ने डेकाथलन में भारत के लिए पहला मेडल जीत लिया है.
डेकाथलन में तेजस्विन शंकर के नाम नेशनल रिकॉर्ड
तेजस्विन शंकर के नाम डेकाथलन में नेशनल रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने इसी साल चीन के तीयानजिन में एशियन इंडोर चैंपियनशिप 2026 में हेप्टाथलन में 5993 पॉइंट हासिल कर गोल्ड मेडल जीता था. इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था.
