Lovepreet Singh: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. वेटलिफ्टिंग में भारत का सफर दमदार अंदाज में खत्म हुआ है. वेटलिफ्टिंग के आखिरी इवेंट में लवप्रीत सिंह ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता. इस पदक के साथ भारत ने इन गेम्स में अब तक कुल 16 मेडल जीत लिए हैं. वेटलिफ्टिंग में भारत का यह आठवां पदक रहा.
गोल्ड के करीब थे लवप्रीत सिंह
मेंस सुपर-हेवीवेट (110kg से ज्यादा वजन) कैटेगरी में लवप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता. वह गोल्ड मेडल जीतने के बेहद करीब थे, लेकिन न्यूजीलैंड के दिग्गज डेविड लिटी ने सिर्फ 1kg के अंतर से जीत दर्ज करते हुए ओल्ड स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन लवप्रीत ने वेटलिफ्टिंग में भारत को 8वां पदक जितवाया.
Commonwealth Games 2026: Weightlifter Lovepreet Singh clinches silver in Men's +110kg final
— ANI Digital (@ani_digital) July 30, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/OS3kWoGB4Q#CommonwealthGames #LovepreetSingh #CWG26 pic.twitter.com/laMbJtoi54
यह भी पढ़ें: CWG 2026: पदक से एक कदम दूर नीरज चोपड़ा, जेवलिन थ्रो के फाइनल में बनाई जगह
कौन हैं लवप्रीत सिंह?
भारतीय प्रसिद्ध वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह का जन्म 6 सितंबर 1997 में पंजाब के अमृतसर के बाल सचंदर गांव में हुआ. लवप्रीत भारतीय नौसेना में फिलहाल अफसर है. कॉमनवेल्थ गेम्स में ये उनका दूसरा मेडल है. इससे पहले बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में उन्होंने इसी कैटेगरी में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
कुछ ऐसा रहा लवप्रीत सिंह का प्रदर्शन
लवप्रीत सिंह ने इस मुकाबले में अपनी पहली ही लिफ्ट में बढ़त हासिल कर ली थी. स्नैच के अपने पहले प्रयास में वह 168kg वजन उठाकर शीर्ष पर रहे. इसके बाद उनका अगला प्रयास 173kg का रहा, जिसमें वह सफल रहे. तीसरे प्रयास में उन्होंने 176kg वजन उठाकर कॉमेनवेल्थ गेम्स में नया रिकॉर्ड बना दिया. इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में उन्होंने 205kg के साथ कुल 381kg वजन उठाकर अपना मेडल पक्का. अपने आखिरी प्रयास में लवप्रीत 217kg वजन उठाने की कोशिश में असफल रहे और उन्हें सिल्वर मेडल मिला.
