DC vs GT: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला गुजरात टाइटंस ने 1 रन से जीत लिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने अपने बल्लेबाजों के विस्फोटक प्रदर्शन के दमपर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी. दिल्ली के लिए केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की उन्होंने गुजरात के खिलाफ 52 गेंदों में 92 रन की पारी खेलो, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे। लेकिन बावजूद इसके वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स- केएल राहुल, पथुम निसांका, नितीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज
19 ओवर में दिल्ली का स्कोर 198-6
19 ओवर में दिल्ली ने 6 विकेट खोकर 198 रन बना लिए हैं.
18 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 175-6
18 ओवर के बाद दिल्ली ने 6 विकेट खोकर 175 रन बना लिए हैं.
दिल्ली को छठा झटका
दिल्ली का छठा विकेट गिरा केएल राहुल 92 रन की तूफानी पारी खेलकर हुए आउट.
दिल्ली को पांचवां झटका
दिल्ली का पांचवां विकेट गिरा ट्रिस्टन स्टब्स 7 रन बनाकर हुए रन आउट.
16 ओवर में दिल्ली का स्कोर 158-4
16 ओवर में दिल्ली ने 4 विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं.
15 ओवर में दिल्ली का स्कोर 142-4
15 ओवर में दिल्ली ने 4 विकेट खोकर 142 रन बना लिए हैं.
दिल्ली को चौथा झटका
दिल्ली का चौथा विकेट गिरा अक्षर पटेल 2 रन बनाकर हुए आउट.
13 ओवर में दिल्ली का स्कोर 130-3
13 ओवर के बाद दिल्ली ने तीन विकेट खोकर 130 रन बना लिए हैं. क्रीज़ पर राहुल-मिलर मौजूद
12 ओवर में दिल्ली का स्कोर 118-3
12 ओवर में दिल्ली ने 3 विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं.
दिल्ली को तीसरा झटका
दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा समीर रिजवी बिना खाता खोले हुए आउट.
दिल्ली को दूसरा झटका
दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा, नीतीश राणा 5 रन बनाकर हुए आउट.
केएल राहुल की तूफानी फिफ्टी
केएल राहुल ने 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है. यह इस सीजन उनकी पहली फिफ्टी है.
दिल्ली को पहला झटका
दिल्ली का पहला विकेट गिरा पथुम निसांका 41 रन बनाकर हुए आउट.
दिल्ली ने पावरप्ले में बनाए 63 रन
दिल्ली ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 63 रन बना लिए हैं.
5 ओवर में दिल्ली का स्कोर 40-0
5 ओवर के बाद दिल्ली ने बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं.
दिल्ली की पारी शुरू, राहुल-निसांका कर रहे ओपन
दिल्ली के लिए केएल राहुल और पथुम निसांका कर रहे ओपन.
गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए. अब दिल्ली को जीत के लिए 211 रन चाहिए.
गुजरात को पांचवां झटका
गुजरात का पांचवां विकेट गिरा वाशिंगटन सुंदर 55 रन की तूफानी पारी खेल कर हुए आउट.
वाशिंगटन सुंदर ने जड़ी फिफ्टी
वाशिंगटन सुंदर ने 30 गेंदों में जड़ा अर्धशतक.
गुजरात को तीसरा झटका
गुजरात का तीसरा विकेट गिरा कप्तान शुभमन गिल 70 रन की विस्फोटक पारी खेलकर हुए आउट.
शुभमन गिल की तूफानी फिफ्टी
शुभमन गिल ने 34 गेंदों में जड़ा अर्धशतक.
10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 100 के पार
10.4 ओवर में गुजरात ने 2 विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं.
गुजरात को दूसरा झटका
गुजरात का दूसरा विकेट गिरा जोस बटलर 52 रन बनाकर हुए आउट.
बटलर की तूफानी फिफ्टी
जोस बटलर ने जड़ा अर्धशतक
4 ओवर में गुजरात का स्कोर 40-1
4 ओवर में गुजरात ने 1 विकेट खोकर 40 रन बनाए. गिल-बटलर क्रीज पर मौजूद
3 ओवर में गुजरात का स्कोर 27-1
3 ओवर में गुजरात ने 1 विकेट खोकर 27 रन बना लिए हैं.
गुजरात को पहला झटका
गुजरात का पहला विकेट गिरा साई सुदर्शन 12 रन बनाकर हुए आउट.
2 ओवर में गुजरात का स्कोर 18-0
2 ओवर में गुजरात ने बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं.
गुजरात की पारी शुरू
गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन कर रहे ओपन
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
केएल राहुल, पथुम निसांका, नितीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज
दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला
