Vistaar NEWS

DC VS GT: जोस बटलर ने मचाई तबाही, दिल्ली के खिलाफ तूफानी पारी के साथ रचा इतिहास

Jos Buttler

जोस बटलर

Jos Buttler: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मुकाबले में जोस बटलर ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए बटलर ने मेजबान टीम के खिलाफ महज 27 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस तूफानी पारी में बटलर ने छक्कों की झड़ी लगाते हुए इतिहास रच दिया है.

गुजरात के लिए ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

दिल्ली के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए. पावरप्ले में उन्होंने दिल्ली के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला और मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट्स लगाए. अपनी 52 रन की पारी में उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के जड़े. इस दौरान उन्होंने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में गुजरात के लिए पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड रिद्धिमान साहा के नाम दर्ज था, जिन्होंने पहले छह ओवरों में जीटी के लिए 4 छक्के लगाए थे.

टी20 क्रिकेट में पूरे किए 600 छक्के

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ बटलर ने एक बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया. उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 600 छक्के पूरे कर लिए. इस उपलब्धि के साथ वह टी20 फॉर्मेट में 600 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के सिर्फ पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं, जिन्होंने 1056 छक्के जड़े हैं.

कुछ ऐसा रहा टी20 करियर

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर के टी20 करियर की बात करें, तो उन्होंने इस फॉर्मैट में अब तक कुल 495 मैच खेले हैं, जिसकी 466 पारियों में उन्होंने 13909 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 98 अर्धशतक निकले हैं.

Exit mobile version