DC vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 8वां मुकाबला आज शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली हैं. इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनका यह फैसला सही साबित हुआ.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. नतीजा यह रहा मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने युवा स्टार बल्लेबाज समीर रिजवी की विस्फोटक पारी के दम पर 18 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 164 रन बना दिए और 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.
यह भी पढ़ें: DC vs MI: दिल्ली के खिलाफ हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में सूर्या ने संभाली टीम की कमान, खेली अर्धशतकीय पारी
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स- केएल राहुल, पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
दिल्ली कैपिटल्स ने समीर रिजवी की तूफानी पारी के बदौलत मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया.
शतक से चुके रिजवी
शतक जड़ने से चुके समीर रिजवी 51 गेंदों में 90 रन बनाकर हुए आउट.
16 ओवर में दिल्ली का स्कोर 149-3
16 ओवर में दिल्ली ने 3 विकेट खोकर 149 रन बना लिए हैं.
15 ओवर में दिल्ली का स्कोर 138-3
15 ओवर में दिल्ली ने 3 विकेट खोकर 138 रन बना लिए हैं.
14 ओवर में दिल्ली का स्कोर 121-3
14 ओवर में दिल्ली ने 3 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं.
रिजवी की तूफानी फिफ्टी
रिजवी ने 30 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है.
11 ओवर में दिल्ली का स्कोर 93-3
11 ओवर में दिल्ली ने 3 विकेट खोकर 93 रन बना लिए हैं.
दिल्ली को तीसरा झटका
दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा निसांका 44 रन बनाकर हुए आउट
9 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 73-2
9.4 ओवर में दिल्ली ने 2 विकेट खोकर 73 रन बनाए.
7 ओवर में दिल्ली का स्कोर 48-2
7 ओवर में दिल्ली ने दो विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं.
दिल्ली दो दूसरा झटका
दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा नीतीश राणा हुए रन आउट.
दिल्ली को शुरुआती झटका
दिल्ली को पहले ही ओवर में लगा बड़ा झटका, केएल राहुल 1 रन बनाकर हुए आउट.
मुंबई की पारी समाप्त 20 ओवर में बनाए 162-6
मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए. अब दिल्ली को जीत के लिए 163 रन बनाने होंगे.
मुंबई को छठा झटका
मुंबई का छठा विकेट गिरा नमन धीर 28 रन बनाकर हुए आउट.
मुंबई को पांचवां झटका
मुंबई का पांचवां विकेट गिरा 51 रन की कप्तानी पारी खेल आउट हुए सूर्यकुमार यादव
सूर्या की तूफानी फिफ्टी
सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंदों में जड़ा अर्धशतक.
15 ओवर में मुंबई का स्कोर 117-4
15 ओवर में मुंबई ने 4 विकेट खोकर 117 रन बनाए.
13 ओवर में मुंबई का स्कोर 92-4
13 ओवर में मुंबई ने 4 विकेट खोकर 92 रन बनाए.
मुंबई को चौथा झटका
मुंबई का चौथा विकेट गिरा शेरफेन रदरफोर्ड 5 रन बनाकर हुए आउट.
मुंबई को दूसरा झटका
मुंबई का दूसरा विकेट गिरा मुकेश ने रिकेल्टन के बाद तिलक को भी भेजा पवेलियन
मुंबई को पहला झटका
मुंबई का पहला विकेट गिरा रयान रिकेल्टन 9 रन बनाकर हुए आउट.
2 ओवर में मुंबई का स्कोर 18-0
2 ओवर में मुंबई ने बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं.
1 ओवर में मुंबई का स्कोर 8-0
1 ओवर में मुंबई इंडियंस ने बिना कोई विकेट गंवाए 8 रन बना लिए हैं.
मुंबई की पारी शुरू रोहित- रिकेल्टन कर रहे ओपन
मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा-रियान रिकेल्टन कर रहे ओपन
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
केएल राहुल, पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव कर रहे कप्तानी
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं.
दिल्ली ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया.
दिल्ली और मुंबई के बीच खेला जाएगा 8 वां मुकाबला
आईपीएल 2026 का 8 वां मुकाबला आज शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर खेला जाएगा.
