Vistaar NEWS

DC vs PBKS: दिल्ली के खिलाफ शशांक सिंह की फील्डिंग बनी पंजाब के लिए सिरदर्द, 2 मैचों में टपकाए आसान 4 कैच

Shashank Singh

शशांक सिंह

Shashank Singh: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब के ऑलराउंडर शशांक सिंह की खराब फील्डिंग टीम के लिए भारी पड़ती नजर आई. उनकी लगातार खराब फील्डिंग टीम के लिए अब सिरदर्द बनती जा रही है.दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी उन्होंने कैच छोड़े, जिसका फायदा दिल्ली ने उठाया.

केएल राहुल का छोड़ा कैच

दिल्ली की पारी के दौरान तीसरा ओवर अर्शदीप सिंह फेंकने आए. इस दौरान उन्होंने केएल राहुल के खिलाफ शॉर्ट गेंद फेंकी, जिसपर राहुल ने पुल शॉट मारने की कोशिश की, और गेंद हवा में ऊंची उठ गई और डीप स्क्वेयर लेग की तरफ चली गई. कैच काफी आसान नजर आ रहा था, लेकिन बाउंड्री के पास खड़े शशांक सिंह के हाथों से गेंद फिसल गई और कैच छूट गया. शशांक के हाथ से जब यह कैच छूठा तब राहुल महज 12 रनों पर खेल रहे थे. इसके बाद राहुल ने इसका फायदा उठाते हुए 152 रन की नाबाद पारी खेल डाली और अपनी टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया.

यह भी पढ़ें: DC vs PBKS: केएल राहुल ने काटा गदर, पंजाब के खिलाफ बनाए तूफानी 152 रन, कई रिकॉर्ड ध्वस्त

छोड़े लगातार 4 कैच

लखनऊ सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में भी शशांक सिंह की फील्डिंग टीम के लिए सिरदर्द साबित हुई थी. इस मैच में उन्होंने 3 कैच छोड़े थे. इसके अलावा दिल्ली के खिलाफ भी उनकी खराब फील्डिंग जारी रही. मैच की शुरुआत मविन ही उन्होंने केएल राहुल का आसान कैच छोड़ दिया. यानी 2 मैचों में उन्होंने लगातार 4 कैच ड्रॉप किए हैं.

लखनऊ के खिलाफ छोड़े 3 कैच

19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकबलें में शशांक ने 3 बल्लेबाजों के कैच छोड़े थे. इस मैच में उन्होंने पहला कैच निकोलस पूरन का छोड़ा था. इसके अलावा उन्होंने एडेन मार्कराम और मुकुल चौधरी का कैच भी छोड़ा था.

Exit mobile version