Deeban Lingesh: तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2026 का क्वालिफायर-2 मुकाबला बीते दिन बुधवार 26 अगस्त को त्रिची ग्रैंड चोलास और विदा कोवई किंग्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में विदा किंग्स की ओर से खेलते हुए दीबन लिंगेश ने शानदार गेंदबाजी की और मुकाबले की पहली तीन गेंद पर तीन बल्लेबाजों को आउट कर इतिहास रच दिया है.
दीबन लिंगेश ने बरपाया कहर
विदा कोवई किंग्स के तेज गेंदबाज दीबन लिंगेश ने पारी की पहली गेंद पर के. राजकुमार को विकेटकीपर सुरेश लोकेश्वर के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद उन्होंने एस. श्याम सुंदर और जगदीशन कौशिक को अगली दो गेंदों में अपना शिकार बनाया. इस तरह दीबन ने घटक गेंदबाजी कर पारी की पहली तीन गेंदों पर 3 विकेट लेकर सबका ध्यान अपनी खींच लिया है. बता दें, तमिलनाडु प्रीमियर लीग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी गेंदबाज ने पहली तीन गेंदों पर बल्लेबाजों को आउट किया है.
𝗛𝗔𝗧-𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞 𝗛𝗘𝗥𝗢! Deeban Lingesh becomes the first bowler to take a hat-trick in the Shriram Capital TNPL 2026! 🎩
— TNPL (@TNPremierLeague) August 26, 2026
📺 Watch LIVE on Sony Sports Ten 4 Tamil & the TNPL YouTube Channel.
🎟️ Book your tickets now on the District by Zomato app.#TNPL10 #TNPL2026… pic.twitter.com/Ai60QB31YB
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, द्रविड़-सहवाग के बेटे को मिली जगह
नाम की पहली गोल्डन हैट्रिक
त्रिची ग्रैंड चोलास के खिलाफ तीन विकेट लेने के साथ ही के. दीबन लिंगेश ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग के इतिहास की पहली गोल्डन हैट्रिक अपने नाम कर ली है. दीबन ने पहली 3 गेंदों पर तीन विकेट लिए. खास बात यह रही कि ये तीनों बल्लेबाज बिना खाता खोले ही आउट हुए है. इसके अलावा त्रिची की पारी के दौरान मणिमारण सिद्धार्थ ने जफर जमाल को बिना खाता खोले ही आउट कर दिया. इसके अलावा अथिसयाराज डेविडसन भी गोल्डन डक पर आउट हो गए.
कुछ ऐसा रहा मुकाबला
मुकाबले की बात करें तो शुरुआती झटके लगने के बाद त्रिची ग्रैंड चोलास की पूरी टीम वापसी नहीं कर सकी और महज 99 रनों पर ही सिमट गई. इस तरह विदा कोवई किंग्स ने 84 रनों से मैच अपने नाम कर लिया और फाइनल में जगह बना ली.
