Vistaar NEWS

दोहरा शतक जड़ने से चूके देवदत्त पडिक्कल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 199 रन बनाकर हुए आउट

Devdutt Padikkal

देवदत्त पडिक्कल

Devdutt Padikkal Misses Double Ton: भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बावजूद दोहरा शतक जड़ने से महज 1 रन से चूक गए हैं. लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 199 रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट विवादों में घिर गया है, क्योंकि पडिक्कल अंपायर के निर्णय से हैरान थे. सोशल मीडिया पर पडिक्कल के आउट होने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल

दरअसल इंडिया ए की दूसरी पारी के दौरान तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने 248 गेंदों में 199 रनों की पारी खेली, जिसमें 24 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इस दौरान पडिक्कल महज 1 रन से दोहरा शतक जड़ने से चूक गए. 199 रन के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे पडिक्कल दोहरा शतक जड़ने से महज 1 रन दूर थे. इसी दौरान न्यूजीलैंड ए के तेज गेंदबाज जैक गिब्सन ने लेग स्टम्प के बाहर गेंद डाली. पडिक्कल ने गेंद को फ्लिक करने की कोशिश की और इसी चक्कर में वह मिचेल हे को कैच थमा बैठे.

यह भी पढ़ें: क्या तीसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन? BCCI ने इंजरी पर दिया अपडेट

अंपायर के फैसले से पडिक्कल हैरान

देवदत्त पडिक्कल ने जैक की इस गेंद को फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले से दूर रही और पैड से लगकर विकेटकेपर मिचेल हे के दस्तानों में चली गई. न्यूजीलैंड ए के खिलाड़ियों ने अपील की और अंपायर ने उंगली उठाकर उन्हें आउट करार दिया. पडिक्कल ने अंपायर के इस फैसले पर हैरानी जताई और अंपायर को बताया कि गेंद उनके बल्ले से काफी दूर थी, लेकिन अंपायर ने उनका फैसला नहीं बदला.

दूसरी पारी में भारत ने बनाए 488 रन

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए की टीम ने देवदत्त पडिक्कल की विस्फोटक पारी के दमपर शानदार वापसी की. मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ए की टीम ने 8 विकेट खोकर 488 रन बनाए. पडिक्कल के अलावा साई सुदर्शन ने 91, यश राठोर ने 66 और वाशिंगटन सुंदर ने 51 रनों की पारी खेली.

Exit mobile version