Smriti-Harmanpreet Rift: भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम की लीडरशिप में बड़ा बदलाव हुआ है. हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद स्मृति मंधाना को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तानी को लेकर मंधाना और हरमनप्रीत के बीच मतभेद की खबरें सामने आई हैं. इसका असर टीम के ड्रेसिंग रूम पर भी दिखा. दोनों खिलाड़ी बीते कुछ समय से एक-दूसरे से नजरें मिलाने से बच रही थीं, जिससे ड्रेसिंग रूम का माहौल असज हो गया था.
क्या स्मृति-हरमनप्रीत के बीच आई दरार?
दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों खिलाड़ियों के बीच विवाद की वजह कप्तानी मानी जा रही है. एक इंटरव्यू में स्मृति मंधाना ने कहा था कि अगर उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी मिलती है तो ये उनके लिए गौराव की बात होगी. बस तभी से हरमनप्रीत और उनके बीच पहले जैसी बातचीत नहीं रही. टीम के एक सूत्र के मुताबिक दोनों कुछ समय से कई मुद्दों पर एकमत नहीं थीं और इससे ड्रेसिंग रूप में असहजता साफ नजर आने लगी थी.हालांकि इन दावों में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं.
कौर की फिटनेस पर उठे सवाल
हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के बाहर होने के बाद दिग्गज पूर्व खिलाड़ी मिताली राज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि चयनकर्ताओं को 2-3 साल पहलए ही स्मृति मंधाना को वनडे टीम की कप्तानी सौंप देनी चाहिए थी. इसी के साथ उन्होंने हरमनप्रीत की फिटनेस और उनके फॉर्म पर भी सवाल उठाए थे.
2022 वर्ल्ड कप के बाद ड्रेसिंग रूम में बढ़ा था तनाव
वनडे वर्ल्ड कप 2022 के बाद भारतीय महिला टीम में कप्तानी परिवर्तन के चलते हरमनप्रीत कौर और मिताली राज के बीच मतभेदों की खबरें सामने आई थी. वर्ल्ड कप 2022 के बाद हरमनप्रीत ने मिताली से वनडे टीम की कप्तानी संभाली थी. इसके बाद दोनों दिग्गजों के बीच आपसी संबंध और विचार मेल नहीं कहा रहे थे, जिससे ड्रेसिंग रूम में तनाव और गुटबाजी की खबरें सामने आई थी.
