Vistaar NEWS

रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप मैच देखने पहुंचे थे विराट कोहली और एमएस धोनी? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई

MS Dhoni or Virat Kohli

एमएस धोनी और विराट कोहली

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल मंगलवार 7 जुलाई को स्पेन से 0-1 से हारकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. अमेरिका के डलास स्टेडियम में खेला गया यह मैच रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप मैच था. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रोनाल्डो का आखिरी मैच देखने के लिए विराट कोहली और एमएस धोनी स्टेडियम पहुंचे थे. आइए जानते हैं क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्चाई…

वायरल हुई विराट-धोनी की तस्वीर

दरअसल वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली स्टैंडस में बैठे हुए हैं. इस तस्वीर पर पुर्तगाल और स्पेन मैच की स्कोरिंग भी एक कोने पर नजर आ रही है. साथ ही बगल में टाइम लिखा हुआ भी नजर आ रहा है, जिसके मुताबिक 13:33 मिनट का खेल हो चुका है. पहली नजर पर देखने पर ऐसा लग रहा है कि तस्वीर असली है और उसे किसी वीडियो से काटा गया है. वहीं तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया है,”विराट कोहली और एमएस धोनी स्पेन बनाम पुर्तगाल का मैच देख रहे हैं और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का उत्साह बढ़ा रहे हैं.”

यह भी पढ़ें: स्पेन ने पुर्तगाल को दिखाया बाहर का रास्ता, वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटते ही मैदान पर भावुक हुए रोनाल्डो, Video

क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्चाई?

इस वायरल तस्वीर में किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है. दोनों ही क्रिकेटर की ओर से इस तरह का कोई पोस्ट सामने नही आया है. धोनी आज 7 जुलाई को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं, जबकि किंग कोहली इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज की तैयारी में जुटे हुए हैं. ऐसे में इस वायरल तस्वीर की किसी भी तरह से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी.

रोनाल्डो ने खेला वर्ल्ड कप का आखिरी मैच

बता दें, यह क्रिस्टियानो रोनाल्डो के करियर का आखिरी वर्ल्ड कप था. इस बार उन्होंने छठी बार फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया. स्पेन के खिलाफ इस मैच से पहले रोनाल्डो ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि की थी कि वह अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप है और इस तरह उन्होंने वर्ल्ड कप में उन्होंने अपना आखिरी मैच खेल लिया है.

Exit mobile version