Vistaar NEWS

इंग्‍लैंड की जेल में गुजरेगी इस क्रिकेटर की सारी जिंदगी! रेप के दो मामलों में सुनाई जाएगी सजा

ROBIN DAS

रॉबिन दास

Robin Das: इंग्लैंड के क्रिकेटर रॉबिन दास पर रेप के दो गंभीर आरोप लगे हैं. बलात्कार के आरोपों में फंसने के बाद इंग्लैंड के एसेक्स काउंटी से खेलने वाले 24 साल के इस क्रिकेटर पर अब उम्र कैद का खतरा मंडरा रहा है. रॉबिन को मेट्रोपॉलितन पुलिस ने जुलाई 2026 में चार्ज किया था. अब इस मामले में 9 अक्टूबर को इनर लंदन क्राउन कोर्ट में उन्हें पेश किया जाएगा.

पिछले साल हुए थे गिरफ्तार

24 साल के रॉबिन दास को पिछले साल रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उसके बाद 23 जुलाई 2026 को भी उनपर गंभीर आरोप लगाए गए थे. मेट्रोपॉलितन पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक रॉबिन पर ये आरोप 27 अगस्त 2025 को उनकी गिरफ्तारी के बाद लगाए गए हैं. बता दें, रॉबिन को 30 मार्च 2024 को ब्रिक्स्टन में एक महिला के साथ बलात्कार की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था.

यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह ने जापान में अपने लिए बनवाई खास चीज, पत्नी संजना गणेशन ने ली चुटकी

हो सकती है उम्र कैद

रिपोर्ट्स के मुताबिक बलात्कार के मामले में ज्यादा से ज्यादा उम्र कैद की सजा हो सकती है. ऐसे में अगर रॉबिन दास पर लगे आरोप साबित हो जाते हैं तो उन्हें अपना बाकी का पूरा जीवन जेल में कांटना पड़ सकता है. रॉबिन पर आरोप लगने के बाद एसेक्स की टीम ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है. उन्होंने एसेक्स के लिए आखिरी मुकाबला 21 जुलाई को मिडिलसेक्स के खिलाफ वनडे कप में खेला था. इस मुकाबले के बाद से उन्हें टीम की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला.

कौन हैं रॉबिन दास?

रॉबिन दास इंग्लैंड के एक टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज हैं, वह एसेक्स एकेडमी और एज-ग्रुप टीमों से आए थे और शुरू में उन्हें व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलने का मौका मिला. साल 2023 में रॉबिन ने आयरलैंड के खिलाफ एसेक्स की ओर से खेलते हुए अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया और अपने इस डेब्यू मैच में ही उन्होंने 101 गेंदों में शतक जड़ दिया था. दास ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पोलिटिकल साइंस में हिस्ट्री की पढ़ाई की. वह ब्रिटिश-बांग्लादेश हैं और उनके पता सिलहट से हैं.

Exit mobile version