Vistaar NEWS

FIFA WC 2026: इंग्लैंड की टीम का चोरी हुआ ट्रेनिंग का सामान, 2 लोगों को किया गया गिरफ्तार

England Football Team

इंग्लैंड फुटबॉल टीम

FIFA WC 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अपने पहले मैच की तैयारी कर रही इंग्लैंड फुटबॉल टीम के खिलड़ियों का ट्रेनिंग का सामान चोरी हो गया है. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम को अपना मैच गुरुवार, 18 जून को क्रोएशिया के खिलाफ टेक्सास में खेलना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट शुरू होने से पहले से ही इंग्लैंड की टीम फ्लोरिडा में प्रैक्टिस कर रही थी. शनिवार को टीम और कोचिंग स्टाफ के सदस्य कैनसस सिटी पहुंचने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही टीम का जरूरी समान चोरी हो गया.

बीच रास्ते से चोरी हुआ खिलाड़ियों का सामान

दरअसल इंग्लैंड की टीम से पहले उनका सामान कैनसस सिटी पहुंचना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब इंग्लैंड फुटबॉल टीम का सामान फ्लोरिडा से कैनसस सिटी ले जाया जा रहा था तभी इन गाड़ियों में चोरी हो गई. हालांकि पुलिस ने इस मामले पर जांच शुरू कर दी है और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है. स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक चोरी हुए सामान में से ज़्यादातार को पुलिस से बरामद कर लिया है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं निशान वेलुपिल्लई? FIFA World Cup 2026 में भारतीय मूल के खिलाड़ी का हुआ डेब्यू

2 लोग हुए गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खिलाड़ियों के चोरी हुए सामान में उनके जूते, अभ्यास का सामान जिसमें फुटबॉल, नेट और कोचिंग स्टाफ का सामान था. पुलिस ने अब तक इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी जांच जारी है और जब इंग्लैंड टीम का सामान कैनसस सिटी पहुंचा तो पता चला कि इसमें से कुछ सामान गायब है.

मेजबानी पर उठ रहे सवाल

चोरी का मामला सामने आते ही अमेरिका की मेजबानी पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. बता दें, फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहली बार है जब तीन देश मिलकर फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं.

Exit mobile version