FIFA WC 2026 Prize Money: फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज रात स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा. अर्जेंटीना की टीम लियोनेल मेसी की कप्तानी में लगातार दूसरा खिताब जीतकर इतिहास रचना चाहेगी. इस महामुकाबले में जीतने वाली टीम न सिर्फ ट्रॉफी जीतकर वर्ल्ड चैंपियन बनेगी, बल्कि उस पर करोड़ों रुपये की इनामी राशि की भी बारिश होगी.
विजेता टीम को मिलेंगे कितने करोड़?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फीफा वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस बार कुल इनामी राशि 871 मिलियन डॉलर की रखी गई है, जो पिछले संस्करण से 65% ज्यादा है. अब बात करते हैं चैंपियन बनने वाली टीम को कितने करोड़ रुपये मिलेंगे. स्पेन या अर्जेंटीना में से जो भी टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतेगी उसे इनामी राशि के तौर पर 50 मिलियन डॉलर मिलेंगे. वहीं, उप-विजेता टीम को इनामी राशि के रूप में 33 मिलियन डॉलर यानी 318 करोड़ रुपये मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड की हार बर्दाश्त नहीं कर पाए बेलिंघम, मैदान पर ही मेसी के साथी को जड़ दिया थप्पड़, देखें वीडियो
सेमीफाइनल में कारणे वाली टीमों को मिलेंगे कितने करोड़?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को हराया था. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. इसके बाद सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों के बीच ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला हुआ, जिसमें इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. तीसरे नंबर पर खत्म करने के लिए इंग्लैंड को 29 मिलियन डॉलर यानी 279 करोड़ रुपये मिले. वहीं चौथे नंबर पर रहने वाली फ्रांस को 27 मिलियन डॉलर करीब 259 करोड़ रुपये मिले.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 प्राइज मनी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाले टीम को 481 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं रनर-अप टीम को 318 करोड़ रुपये मिलेंगे. तीसरे पोजीशन पर आने के लिए इंग्लैंड को 279 करोड़ रुपये मिले. वहीं चौथे नंबर पर खत्म करने के लिए फ्रांस को 259 करोड़ रुपये मिले. क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे वाली टीम को 183 करोड़ रुपये मिले. इसके अलावा प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे वाली टीम को 144 करोड़ रुपये मिले. राउंड ऑफ 32 तक पहुंचे वाली टीम को 106 करोड़ और ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीम को 87 करोड़ रुपये मिले.
