Vistaar NEWS

स्पेन ने पुर्तगाल को दिखाया बाहर का रास्ता, वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटते ही मैदान पर भावुक हुए रोनाल्डो, Video

Cristiano Ronaldo

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

Cristiano Ronaldo: सोमवार को देर रात खेले गए राउंड ऑफ 16 मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया. पुर्तगाल की इसी हार के साथ फुटबॉल जगत के दिग्गज के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो सपना भी चकनाचूर हो गया. रोनाल्डो ने अपने करियर का आखिरी मुकाबला सोमवार 6 जुलाई 2026 को अपना आखिरी फीफा वर्ल्ड कप खेल लिया. पुर्तगाल के बाहर होते ही रोनाल्डो का चैम्पियन बनने का सपना भी अधूरा रह गया.

रोनाल्डो का वीडियो वायरल

स्पेन और पुर्तगाल के मैच में 30 साल के खिलाड़ी मिकेल मेरिनो ने आखिरी पलों (90+1) में उन्होंने एक गोल दागा जो विजयी गोल साबित हुआ. पुर्तगाल ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन इसमें असफल रहे. रेफरी ने आखिरी सिटी बजाई और रोनाल्डो टूटकर बिखर गए. मैच हारने के बाद रोनाल्डो मैदान पर भावुक हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

आखिरी वर्ल्ड कप माना जा रहा है

41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह आखिरी विश्व कप में माना जा रहा है. इस टूर्नामेंट में वह उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर पाए. पुर्तगाल के लिए 5 मैचों में रोनाल्डो ने तीन गोल तो किए. इसमें दो गोल पहली बार टूर्नामेंट खेल रहे उज्बेकिस्तान के खिलाफ था.

हालांकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अभी तक फुटबॉल से संन्यास नहीं लिया है. हालाँकि, पुर्तगाल के इस स्टार खिलाड़ी ने पुष्टि की है कि 2026 फीफा वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा. इसके बाद वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह देंगे.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd T20: कब और कहां देखें भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा मुकाबला, यहां जानें मैच से जुड़ी पूरी डिटेल

Exit mobile version