India’s Map: भारत और अफगनिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. इस आगामी सीरीज से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिससे पाकिस्तान को मिर्ची लग गई है. अपनी इस प्रोमो वीडियो में ACB ने पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत के नक्शे में दिखाया है, जिससे पाकिस्तान तिलमिला उठा है.
ACB के प्रोमो से मचा बवाल
दरअसल भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास है. सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले एसीबी ने रविवार को अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें बोर्ड ने पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत के नक्शे में दिखाया. अब इस मामले में पाकिस्तान ने आपत्ति जताई है.
A series the nation has been eagerly awaiting. 🤩
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 6, 2026
A series that will once again bring together two nations with deep-rooted history, culture, and a shared passion for the game.🤜🤛
These are more than just matches. They are encounters of passion, excitement, and significance,… pic.twitter.com/Q8h7MYX1yf
यह भी पढ़ें: भारत से शर्मनाक हार झेलने के बाद भी नहीं गई पाकिस्तान की हेकड़ी,वायरल वीडियो में दिखाए तेवर
पाकिस्तान ने जताई आपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैप में किए गए इस चित्रण को लेकर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के पास चिंता जाहिर की है. हालांकि, पीसीबी की ओर से विदेश कार्यालय के सामने किस तरह की आपत्ति जताई गई, इसको लेकर कोई सटीक जानकारी भी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान इस मामले को इंटरनेशनल लेवल पर उठाने पर विचार कर सकता है.
पाकिस्तान ने लगाए आरोप
नक्शे को लेकर यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव पहले से बना हुआ है. दोनों देशों के बीच सीमा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर पहले से ही विवाद छिड़ा हुआ है. पाकिस्तान लगातार अफगान तालिबान पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को शरण देने का आरोप लगाता रहा है. पाकिस्तान का आरोप है कि देश के अंदर होने वाले हमलों के लिए टीटीपी जिम्मेदार है.
