SRH फैंस के लिए खुशखबरी! पैट कमिंस की वापसी की डेट आई सामने

Pat Cummins: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पैट कमिंस जल्द ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के साथ जुड़ सके हैं. कमिंस फिलहाल अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और 15 अप्रैल को उनका फिटनेस टेस्ट होना है.
Pat Cummins

पैट कमिंस

Pat Cummins: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीम के नियमित कप्तान और स्टार ऑलराउंडर पैट कमिंस की वापसी की तारीख को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है, जिससे टीम को बड़ा फायदा हो सकता है.

फिटनेस टेस्ट करना होगा पास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पैट कमिंस जल्द ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के साथ जुड़ सके हैं. कमिंस फिलहाल अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और 15 अप्रैल को उनका फिटनेस टेस्ट होना है. अगर वह इस टेस्ट में पास हो जाते हैं, तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड से क्लियरेंस मिल जाएगा, जिसके बाद उनके भारत आने का रास्ता साफ हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, चोटिल होकर स्टार तेज गेंदबाज बाहर, ये श्रीलंकाई पेसर करेगा रिप्लेस

कब भारत लौटेंगे पैट कमिंस?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पैट कमिंस 17 अप्रैल को भारत पहुंच सकते हैं. इसी के साथ वह, 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हैदराबाद की प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं. बता दें, इस सीजन के शुरुआती मैचों के दौरान कमिंस हैदराबाद की स्क्ववाड का हिस्सा थे, लेकिन फिटनेस टेस्ट के लिए वह वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हुए बाहर

गैरतलब है कि पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए थे. कमिंस पिछले साल जुलाई से ही कमर की चोट से परेशान थे. इस चोट के कारण वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर हो गए थे. आईपीएल 2026 में कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर नजर आई, हालांकि टीम ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन कर वापसी के संकेत दिए.

कुछ ऐसा रहा आईपीएल करियर

पैट कमिंस के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने आईपीएल में अब तक कुल 72 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 152.23 के स्ट्राइक रेट से 612 रन बनाए हैं. आईपीएल में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया है. साल 2024 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान नियुक्त किया गया था, जहां उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था.

ज़रूर पढ़ें