GT vs CSK Update: आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हरा दिया है. इस हार के साथ ही सीएसके की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है और उनका सफर यही खत्म हो गया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने साई सुदर्शन और शुभमन गिल की विस्फोटक बल्लेबाजी के दमपर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए. जवाब में सीएसके की पूरी टीम 13.4 ओवर में 140 रन ही बना सकी. गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान ने 3-3 विकेट लिए.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
चेन्नई सुपर किंग्स- संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह
गुजरात ने चेन्नई को 89 रनों से हराया
चेन्नई को आठवां झटका
चेन्नई का आठवां विकेट गिरा डेवाल्ड ब्रेवीस 8 रन बनाकर हुए आउट
चेन्नई को छठा झटका
चेन्नई का छठा विकेट गिरा शिवम दुबे 47 रन बनाकर हुए आउट
चेन्नई को पांचवां झटका
चेन्नई का पांचवां विकेट गिरा कार्तिक शर्मा 19 रन बनाकर हुए आउट
चेन्नई को चौथा झटका
चेन्नई का चौथा विकेट गिरा मैथ्यू शॉर्ट 24 रन बनाकर हुए आउट
चेन्नई को दूसरा झटका
चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा ऋतुराज गायकवाड़ 16 रन बनाकर हुए आउट
चेन्नई को पहला झटका
चेन्नई का पहला विकेट गिरा संजू सैमसन बिना खाता खोले हुए आउट.
गुजरात ने चेन्नई को दिया 230 रनों का टारगेट
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए. अब चेन्नई को जीत के लिए 230 रन बनाने होंगे.
गुजरात को दूसरा झटका
गुजरात का दूसरा विकेट गिरा साई सुदर्शन 84 रन बनाकर हुए आउट
17 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 186-1
17 ओवर के बाद गुजरात ने 1 विकेट खोकर 186 रन बना लिए हैं.
15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 159-1
15 ओवर के बाद गुजरात ने 1 ने एक विकेट खोकर 159 रन बना लिए हैं.
गुजरात को पहला झटका
गुजरात का पहला विकेट गिरा शुभमन गिल 64 रन बनाकर हुए आउट.
साई सुदर्शन ने जड़ी फिफ्टी
साई सुदर्शन ने 35 गेंदों में जड़ी फिफ्टी
10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 100 के पार
10 ओवर के बाद गुजरात ने बिना किसी नुकसान के 111 रन बना लिए हैं.
9 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 96-0
9 ओवर के बाद गुजरात ने बिना किसी नुकसान के 96 रन बना लिए हैं.
शुभमन गिल ने जड़ी फिफ्टी
शुभमन गिल ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
5 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 48-0
5 ओवर के बाद गुजरात ने बिना किसी नुकसान के 48 रन बना लिए हैं.
2 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 23-0
2 ओवर में गुजरात ने बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं.
गुजरात की पारी शुरू
गुजरात के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल ओपनिंग कर रहे हैं.
चेन्नई की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह
गुजरात की प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
चेन्नई ने जीता टॉस
चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
