Vistaar NEWS

GT vs RCB: 4,4,4,4,4… रबाडा पर कहर बनकर टूटे विराट कोहली, नाम कर लिया बड़ा रिकॉर्ड

Virat Kohli

विराट कोहली

Virat Kohli: आईपीएल 2026 में गुरुवार को एक बार फिर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के इस सलामी बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पर जमकर हमला बोला और उनके एक ही ओवर में लगातार 5 चौके जड़ दिए. इस विस्फोटक प्रदर्शन के साथ ही किंग कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

कोहली ने रबाडा को जड़े 5 चौके

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की पारी के दौरान दूसरा ओवर कगिसो रबाडा डालने आए. इस ओवर में किंग कोहली जबरदस्त लय में नजर आए. उन्होंने रबाडा के ओवर की पहली 5 गेंदों पर लगातार 5 चौके जड़ दिए और गेंदबाज पर दबाव बना दिया. हालांकि ओवर की आखिरी गेंद में कोहली ने एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी.

यह भी पढ़ें: ‘मैं तुम्हारे मुंह पर…’, वीरेंद्र सहवाग के मजाक से लाइव चर्चा में असहज हुए मुरली कार्तिक,जानें पूरा मामला

एलीट क्लब में हुए शामिल

इस तूफानी बल्लेबाजी के साथ विराट कोहली आईपीएल के एक ओवर में 5 चौके जड़ने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले आरसीबी के लिए यह कारनामा क्रिस गेल और शेन वॉटसन ने किया था.

रबाडा ने अगले ही ओवर में लिया बदला

भले ही विराट कोहली ने इस मुकाबले में कगिसो रबाडा के एक ओवर में 5 चौके लगाए हो, लेकिन अपने अगले ही ओवर में उन्होंने विराट कोहली को राशिद खान के हाथों कैच करवाया और अपना बदला लिया. इस मैच में विराट कोहली ने 13 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 28 रन बनाए.

5वीं बार रबाडा का शिकार हुए कोहली

बता दें, टी20 क्रिकेट में कगिसो रबाडा ने पांचवीं बार विराट कोहली को आउट किया है. कोहली ने रबाडा के सामने अब तब कुल 79 गेंदों में 111 रन बनाए हैं.

Exit mobile version