Vistaar NEWS

GT vs RR: कौन हैं रफ्तार के नए ‘किंग’ अशोक शर्मा? राजस्थान के खिलाफ सबसे तेज गेंद फेंक मचाया तहलका

Ashok Sharma

अशोक शर्मा

GT vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने अपनी रफ्तार से सबका ध्यान खींच लिया. अहमदाबाद में राजस्थान के खिलाफ उन्होंने तूफानी गेंदबाजी करते हुए सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी और ‘स्पीड किंग’ के तौर पर उभरकर सामने आए.

कौन है अशोक शर्मा

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते नजर आ रहे 23 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा जयपुर के पास रामपुरा गांव के रहने वाले हैं. अशोक का जन्म 17 जून 2002 में हुआ था. वह एक साधारण किसान परिवार से तालुक रखते हैं. उनके पिता नाथू लाल शर्मा किसान हैं. बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनून रखने वाले अशोक ने स्कूली दिनों से ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना शुरू कर दिया था. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी तेज और स्विंग गेंदबाजी से उन्होंने खासा प्रभाव छोड़ा, जिसके दम पर उन्होंने घरेलू टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल का रास्ता बनाया.

यह भी पढ़ें: GT vs RR: यशस्वी जायसवाल ने गुजरात के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 32 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

फेंकी सीजन की सबसे तेज गेंद

बता दें, अशोक शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स की पारी के 16वें ओवर में अपनी रफ्तार का असली जलवा दिखाया. इस ओवर की आखिरी गेंद उन्होंने 154.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी, जो इस सीजन की सबसे तेज डिलीवरी साबित हुई. मिडिल और ऑफ स्टंप पर पड़ी इस सटीक यॉर्कर को ध्रुव जुरेल मुश्किल से संभाल पाए और गेंद उनके पैड से जा टकराई. गुजरात के लिए इस मुकाबले में अशोक ने आक्रामक अंदाज में गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट लिया, लेकिन उनके स्पेल की खासियत उनकी रफ्तार और सटीकता रही.

कोलकाता- राजस्थान के लिए नहीं मिल डेब्यू का मौका

आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 55 लाख रुपये में खरीदा, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल सका.इसके बाद आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये में टीम में अपनी टीम में शामिल किया, हालांकि उस सीजन में भी वह प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए. आखिरकार आईपीएल 2026 में उनका लंबा इंतजार खत्म हुआ और उन्होंने गुजरात के लिए डेब्यू करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल ही गया.

Exit mobile version