Vistaar NEWS

एशियन गेम्स 2026 में गुलवीर सिंह ने लगाई मेडल की हैट्रिक, 5000 मीटर में रेस में जीता ब्रॉन्ज

Gulveer Singh

गुलवीर सिंह

Gulveer Singh: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने मेडलो की हैट्रिक पूरी कर ली है. उन्होंने मेंस 5000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर इतिहास रच दिया है.फाइनल में गुलवीर ने 13:32:75 मिनट में अपनी रेस पूरी की और तीसरा स्थान प्राप्त किया. मौजूदा एशियन गेम्स में गुलवीर का यह लगातार तीसरा मेडल है और इस तरह वह एक ही गेम में ट्रैक एंड फील्ड में 3 मेडल जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले भारतीय दिग्गज रनर पीटी ऊषा ने 4 मेडल अपने नाम किए थे.

गुलवीर सिंह ने जीता ब्रॉन्ज

भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर फाइनल रेस में तीसरा स्थान हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है. इससे पहले गुलवीर मौजूदा एशियन गेम्स में मेंस 10000 मीटर और 1500 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं. पांच हजार मीटर की रेस में पदक जीतने के साथ गुलवीर ने एशियाई गेम्स में अपने मेडलों की संख्या में एक और मेडल जोड़ लिया है. इसी के साथ गुलवीर ने एशियन गेम्स 2026 में मेडलों की हैट्रिक पूरी कर ली है.

यह भी पढ़ें: एथलेटिक्स में भारत को पहला GOLD, 4×400 मीटर रिले में विमेंस खिलाड़ियों ने दिखाया दम

नरेंद्र बेरवाल ने जीता ब्रॉन्ज

इससे पहले नरेंद्र बेरवाल ने बॉक्सिंग इवेंट के मेंस 90+ किलोग्राम कैटेगरी में भारत के लिए कांस्य पदक जीता. सेमीफाइनल में नरेंद्र को मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ऐबेक ओरलबे के हाथों 0-5 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते नरेंद्र को कांस्य पदक से ही संतुष्ट होना पड़ा. इसके आलवा मुक्केबाजी में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है. प्रवीण हुड्डा के बाद अंकुश पंघल ने भी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

हाई जंप में पूजा सिंह ने जीता ब्रॉन्ज

महिलाओं के हाई जंप फाइनल में 1.84 मीटर के बेस्ट प्रदर्शन के साथ पूजा सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. पूजा ने बिना किसी गलती के 1.84 मीटर तक की ऊंचाइयां पार कीं, हालांकि तीन कोशिशों के बाद भी वह 1.87 मीटर की ऊंचाई पार नहीं कर सकीं. जिसके चलते वह तीसरे स्थान पर रही.

Exit mobile version