Hardik Pandya: भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अभी भी बनी हुई है. हार्दिक से मिलने के लिए उनका एक फैन 1,000 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलकल बेंगलुरू उनसे मिलने पहुंच गया. सोशल मीडिया पर पांड्या का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने इस जबर फैन पर जमकर प्यार लुटाते और उसकी मदद करते नजर आ रहे हैं.
पांड्या से मिलने लखनऊ से बेंगलुरू पहुंचा फैन
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लखनऊ के मोहनलालगंज का रहने वाला रवि कुमार, हार्दिक पांड्या की एक झलक पाने के लिए बेंगलुरू पहुंच गया है. दिलचस्प बात यह है कि रवि ने लखनऊ से बेंगलुरू तक का सफर पैदल चलकर तय किया है. पांड्या ने भी अपने इस फैन को निराश नहीं किया और बहुत अच्छे से उससे मिले. हार्दिक ने रवि के साथ फोटो खिंचवाई और एक बड़े भाई की तरह उसकी हर जरूरत का ख्याल भी रखा.
1000 KM दूर से पैदल आया फैन, हार्दिक ने जीता दिल! लखनऊ के रहने वाले रवि कुमार ने दो महीने में पैदल चलकर 1000 किमी से ज्यादा का सफर पूरा किया. हार्दिक पांड्या ना सिर्फ अपने इस जबरा फैन से मिले बल्कि वापसी का टिकट भी करवाया. इसके साथ ही आगे भी मदद का भरोसा दिया. #HardikPandya #RaviKumar #Cricket #CricketFans #FanLove #HardikPandyaFans
— Vistaar News (@VistaarNews) October 20, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: कितने बजे शुरू होंगे T20I मैच? जानें वनडे और टेस्ट मैचों की भी टाइमिंग
पांड्या ने वापसी का कराया टिकट
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हार्दिक पंड्या अपने इस फैन से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. वह उससे पूछते हैं कि उसे किसी चीज की जरूरत तो नहीं है और क्या वह उसकी कोई मदद कर सकते हैं? मुलाकात के दौरान पांड्या ने जब रवि की हालत और उसके संघर्ष के बारे में सुना, तो वह इमोशनल हो गए. हार्दिक ने रवि से पांड्या ना सिर्फ अपने इस जबरा फैन से मिले बल्कि वापसी का टिकट भी करवाया. इसके साथ ही आगे भी मदद का भरोसा दिया.
हार्दिक का यह जेस्चर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि किसी खिलाड़ी की लोकप्रियता सिर्फ मैदान पर उसके प्रदर्शन से नहीं, बल्कि फैंस के साथ उसके व्यवहार से भी दिखाई देती है.
