भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी 20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. ये मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा था. शुरूआत से ही लगातार बारिश होने के कारण डीएलएस मैथड के तहत 9 ओवर का मुकाबला 9 बजे शुरू हुआ लेकिन एक इनिंग भी पूरी नहीं हो पाई और फिर से बारिश शरु हो गई. अंत में मुकाबले को रद्द करने का फैसला लिया गया. इसी वजह से न्यूजीलैंड और भारत ने 2-2 की बराबरी पर सीरीज खत्म की.
250 रन भी वेस्टइंडीज ने चेज कर लिए
हालांकि इस पूरी टी20 सीरीज में भारतीय गेंदबाजों की तरफ से खराब गेंदबाजी देखने को मिली. एक मैच में तो 250 रनों का टारगेट भी वेस्टइंडीज ने चेज कर लिया. अब इसको लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का बयान सामने आया है, उन्होंने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया को अब हार्दिक पांड्या के विकल्प की तलाश बंद कर देनी चाहिए क्योंकि उनके जैसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल हैं.
सुनील गावस्कर ने कहा…
गावस्कर ने जिओ हॉटस्टार के एक शो पर बात करते हुए कहा कि कभी-कभी हम हार्दिक पांड्या के विकल्प को तलाशने में जुट जाते हैं, जबकि हमें पता है कि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता. ऐसे में अगर उनके स्तर का खिलाड़ी नहीं मिलता है तो हमें आगे बढ़ जाना चाहिए. जिसमें टी20 में ऐसे खिलाड़ी पर ध्यान देना चाहिए जो की थोड़ी अलग भूमिका निभा सके. नमनधीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा करके भी दिखाया है जिसमें वह गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे है और हमने उनकी बल्लेबाजी को भी देखा है.
ऐसे में हमकों नमनधीर जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. टीम इंडिया पिछले काफी समय से ऐसे खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में अधिक जगह देने की कोशिश कर रही है जो बल्लेबाजी के साथ-साथ कुछ ओवर्स गेंदबाजी भी कर सकें. इसको लेकर भी सुनील गावस्कर ने आगाह करते हुए कहा कि भारतीय टीम बल्लेबाजी को नंबर-8 तक बढ़ाने के चक्कर में अपनी गेंदबाजी को कमजोर कर लेती है.
ये भी पढ़ें: ईशान किशन ने जड़ा ऐसा छक्का, स्टेडियम के बाहर पहुंच गई गेंद, VIDEO वायरल
