Vistaar NEWS

KKR के लिए हार्दिक पंड्या? फ्रेंचाइजी के पोस्ट से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या की ट्रेड की खबरे इन दिनों लगातार सुर्खियों में है. आईपीएल 2027 के आगमी सीजन से पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पंड्या मुंबई का साथ छोड़ कर नई टीम के साथ खेलते नजर आ सकते हैं. इन सब के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक पंड्या आईपीएल के आगामी सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो सकते हैं.

KKR को नए कप्तान की तलाश

दरअसल हाल ही में भारतीय दिग्गज और केकेआर के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. रहाणे के रिटायरमेंट के बाद केकेआर को नए कप्तान की जरूरत है. रहाणे के रिटायरमेंट को हार्दिक पंड्या के ट्रेड की अफवाहों के साथ जोड़ा जाने लगा और कयास लगाए जाने लगे की पंड्या केकेआर के अगले कप्तान हो सकते हैं. हालांकि पंड्या के ट्रेड को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: संन्यास के बाद अब कमेंट्री में डेब्यू करेंगे अजिंक्य रहाणे, भारत-श्रीलंका सीरीज में नए अंदाज में आएंगे नजर

KKR के पोस्ट से मची हलचल

इन सब अटकलों के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में बैकग्राउंड में हार्दिक पंड्या नजर आ रहे हैं. पंड्या ने वरुण के साथ मस्ती करने की कोशिश भी की. वीडियो शेयर करते हुए केकेआर ने इसके कैप्शन में लिखा ‘Wait for it’ यानी इसके लिए इंतजार कीजिए. केकेआर के इस वीडियो को एक ‘हिंट’ के रूप में देखा जा रहा है.

यूजर्स कर रहे रिएक्ट

हार्दिक पंड्या के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा क्या एडमिन कोई हिंट दे रहा है रुको, पांड्या KKR में आ रहा है. वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि कोलकाता नाइट राइडर्स का एडमिन हार्दिक पंड्या को लेकर कई हिंट दे रहा है.

Exit mobile version