Harshit Rana: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी हैं. इस आगामी सीरीज से पहले टीम इंडिया की 15 सदस्यीय स्क्वॉड में बड़ा फेरबदल देखने को मिला. टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के साथ एशियन गेम्स 2026 से भी बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है.
अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स से बाहर हुए हर्षित राणा
दरअसल भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा इंजरी के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने एक मीडिया एडवाइजरी जारी कर बताया कि हर्षित बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ में एक्सीलेंस में अपने रिहैब के दौरान अच्छी प्रगति कर रहे थे. गेंदबाजी करते समय उन्हें स्ट्रैन आया, जिसके चलते वह आगामी सीरीज और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं. लेकिन 7 सितंबर को एक मैच सिमुलेशन के दौरान गेंदबाज़ी करते हुए उन्हें ‘रेक्टस फेमोरिस’ में खिंचाव (स्ट्रेन) आ गया, जिसके कारण उन्हें बाहर होना पड़ा है.
🚨 News 🚨 Yash Thakur replaces Harshit Rana in India’s T20Is squads for Afghanistan T20Is & Asian Games More Details ▶️ https://t.co/qh86ExSbgB #TeamIndia | #AFGvIND | #AsianGames
— BCCI (@BCCI) September 10, 2026
यह भी पढ़ें: कौन हैं त्रिपुराना विजय? जिसकी फिरकी में फंसे वैभव सूर्यवंशी, लिया IPL का बदला
यश ठाकुर को मिला मौका
साथ ही बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि मेंस सिलेक्शन कमिटी ने विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर को हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है. बता दें, यश ने इसी साल भारत के जिमबावे दौरे के दौरान टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू किया था. भारत के लिए उन्होंने अब तक 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4 विकेट लिए हैं. इसके अलावा वह 50 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 7.04 की इकॉनमी से 81 विकेट ले चुके हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर
