Vistaar NEWS

हर्षित राणा की इस गलती से टीम इंडिया की हुई किरकिरी, BCCI भी हुआ नाराज!

Harshit Rana

हर्षित राणा

Harshit Rana: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि उनकी फिटनेस है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान हर्षित राणा निर्धारित फिटनेस मानकों से 4 किलो अधिक वजन के साथ टीम कैंप में पहुंचे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक राणा कभी चोटिल हुए ही नहीं थे. बल्कि खराब फिटनेस के चलते उन्हें क्रैंप पड़ रहे थे.

हर्षित राणा का बढ़ा था वजन

दरअसल भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की समस्या के कारण पिछले कई महीनों तक मैदान से दूर रहे थे. इसके बाद उन्होंने वापसी भी की, लेकिन फिर वह चोटिल होकर बाहर हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक वापसी के बाद राणा को गेंदबाजी के दौरान काफी ज्यादा कैंप्स पड़ रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर करना पड़ा.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक हर्षित ओवरवेट थे, जिसकी वजह से वह अनफीट हुए थे. बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें 97 किलो के होने के बवजूद फिट घोषित कर दिया था. जबकि उनका वजन 96 किलो से बिल्कुल भी ज्यादा नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: भारतीय खिलाड़ियों की इंजरी से परेशान BCCI, फिटनेस प्रोग्राम में किया सुधार, सभी के लिए लागू होंगे एक जैसे नियम

BCCI हुआ नाराज

रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि टीम इंडिया का मैनेजमेंट चाहता था कि हर्षित राणा को टीम में लिया जाए और इसी वजह से उन्हें फिटनेस क्लीयरेंस दे दिया गया था. इस मामले के सामने आने के बाद बीसीसीआई ने नाराजगी जताई है. बोर्ड ने फीजियो को निर्देश दिया है कि वह किसी भी बात ना माने और हर खिलाड़ी के लिए एक जैसे ही फिटनेस मानक रखे.

लगातार चोटिल हो रहे खिलाड़ी

बता दें, टीम इंडिया में इन दिनों चोटिल खिलाड़ियों की बाढ़ सी आ गई है. एक के बाद एक खिलाड़ी लगातार चोटिल हो रहे हैं. हर्षित राणा के अलावा जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर भी इंजरी से जूझ रहे हैं. इसके अलावा हार्दिक पंड्या भी लंबे समय से चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं. खिलाड़ियों के लगातार अनफिट होने से कप्तान शुभमन गिल भी निराश है.

Exit mobile version