Vistaar NEWS

‘संजू को बाहर करना सबसे मुश्किल फैसला…,’ सैमसन को लेकर हेड कोच गंभीर ने कही दिल की बात, वैभव के फ्यूचर पर भी दिया बयान

Gautam Gambhir and Sanju Samson

गौतम गंभीर और संजू सैमसन

Gautam Gambhir: अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में संजू सैमसन की शानदार वापसी पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों में सैमसन ने 117 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल रहे. पिछले कुछ मैचों में लगातार फ्लॉप होने के बाद सैमसन की शानदार वापसी पर हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड सीरीज के दौरान संजू को टीम से बाहर करना उनके लिए बेहद मुश्किल था.

संजू सैमसन को लेकर क्या बोले गौतम गंभीर?

दरअसल अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के जीतने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया. इस दौरान गंभीर ने खुलासा किया कि इंग्लैंड सीरीज के दौरान संजू को बाहर रखना उनके कोचिंग कार्यकाल का सबसे मुश्किल फैसला था, क्योंकि वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने जैसा प्रदर्शन किया, उसे देखते ऐसा करना बेहद मुश्किल था. कभी-कभी आप खिलाड़ियों की फॉर्म को भी देखते हैं.

यह भी पढ़ें: अजीत अगरकर की टीम इंडिया से छुट्टी तय? नए चीफ सेलेक्टर की रेस में ये धुरंधर सबसे आगे

गंभीर के कार्यकाल में पावरप्ले में पहली बार बने 100 रन

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए गंभीर ने कहा कि टी20 क्रिकेट में सिर्फ खिलाड़ी के रन या विकेट नहीं देखे जाते, बल्कि खिलाड़ी और टीम कितना इम्पैक्ट डाल रहे हैं, ये ज्यादा अहम होता है. इसी वजह से गंभीर ने टीम के पावरप्ले में 100 रन पूरे करने को बड़ी उपलब्धि माना. बता दें, गंभीर की कोचिंग में भारत ने पहली बार पावरप्ले में 100 रन का आंकड़ा छुआ है. गंभीर का कहना है कि टीम को इसी आक्रामक सोच के साथ आगे बढ़ना है और अब टीम का अगला लक्ष्य 300 रन का स्कोर है.

वैभव के फ्यूचर पर कही ये बात

तीसरे टी20 मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी के फ्यूचर को लेकर भी बात की. गंभीर के मुताबिक वैभव का प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना उनके लिए झटका नहीं, बल्कि इंतजार का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट को वैभव की प्रतिभा और उनके टैलेंट की पूरी जानकारी है, लेकिन जो खिलाड़ी करीब दो साल से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, उसे उस खिलाड़ी से आगे रखा जाएगा जो अभी टीम में आया है.

Exit mobile version