Hockey WC 2026: एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत का सफर खत्म हो गया है. एमस्टेलवीन में खेले गए दूसरे राउंड के पूल E मुकाबले में अर्जेंटीना ने भरात को 3-5 से हरा दिया है. इस हार के साथ भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. भारत को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में बड़े अंतर से यह मुकाबला जीतने की जरूरत थी, लेकिन टीम ऐसा करने में नाकाम रही.
पहले क्वार्टर में अर्जेंटीना ने हासिल की बढ़त
एमस्टेलवीन में खेले गए दूसरे राउंड के पूल E मुकाबले में अर्जेंटीना ने पहले क्वार्टर में बढ़त बनाई. इसके बाद दूसरे क्वार्टर में उसने बढ़त जारी रखते हुए स्कोर 2-0 कर दिया. भारत की ओर से सुखजीत सिंह ने गोल कर इस अंतर को कम कर वापसी की कोशिश की, लेकिन अर्जेंटीना ने फिर दो गोल दाग कर बढ़त हासिल कर ली. दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने दो और गोल किए और स्कोर 5-1 कर दिया.
The Indian Men’s Team went down 3–5 against Argentina in their last Pool E clash at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026 to bow out of contention for a place in the semi-finals. 🏑
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 24, 2026
Sukhjeet Singh scored twice, while Hardik Singh added a third goal for India.… pic.twitter.com/6WxztSEBVe
यह भी पढ़ें: Hockey WC 2026: नीदरलैंड्स से हारने के बाद भी सेमीफाइनल की रेस में कायम भारत, जानें पूरा समीकरण
सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुआ भरत
हालांकि चौथे क्वार्टर के आखिरी मिनटों में भारत के सुखजीत और हार्दिक ने गोल कर अंतर कम करने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. इस हार के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. अब भारतीय टीम का सामना सातवें और आठवें स्थान के लिए बेल्जियम की टीम से होगा.
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में कैसा रहा भारत का सफर
एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत की शुरुआत बेहद शानदार हुई थी, लेकिन पहले तीन मुकाबलों में 2 जीत के बावजूद भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. अपने पहले मुकाबले में भारत ने वेल्स को 3-1 से हराया था. इसके बाद उसे इंग्लैंड के हाथों 4-2 से हार का सामना करना पड़ा था. तीसरे मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5-3 से हराया. इसके बाद भारत को नीदरलैंड्स के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा और अब अर्जेंटीना ने भारत को 5-3 से हरा दिया है.
