IPL Cheerleaders: भारत में इंडियन प्रीमियर लीग अब सिर्फ क्रिकेट लीग नहीं बल्कि एक त्योहार बन चुका है , जिसका हर साल करोड़ों फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. मैदान पर जहां खिलाड़ी चौके-छक्कों से रोमांच बढ़ाते हैं, वहीं चीयरलीडर्स अपने ग्लैमर, एनर्जी और डांस से टूर्नामेंट में चार चांद लगा देती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन चीयरलीडर्स का चयन कैसे होता है और इन्हें कितनी सैलरी मिलती हैं?
कैसे होता है चीयरलीडर्स का चयन?
दरअसल आईपीएल में चीयरलीडर बनने के लिए कोई सीधा आवेदन या कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता है. न ही बीसीसीआई इस बारें में कोई सार्वजनिक प्रक्रिया जारी करता है. इसके अलावा न ही फ्रेंचाईजी सीधे तौर पर चीयरलीडर की भर्ती करती है. असल में यह जिम्मेदारी इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों की होती है, जो देश-विदेश ने प्रोफेशनल डांसर और परफॉमर्स का सिलेक्शन करती हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच CSK को लगा तगड़ा झटका, चोटिल होकर स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन से हुआ बाहर
क्या है प्रक्रिया?
चीयरलीडर बनने की प्रक्रिया की बात करें, तो किसी रियलिटी शो से कम नहीं होती है, जिसमें ऑनलाइन कास्टिंग कॉल या एजेंसी के जरिए आवेदन करना होगा. इसके बाद आपको डांस ऑडिशन या वीडियो सबमिशन करना होगा. इसके बाद फिटनेस और स्टेमिना टेस्ट देना होगा. साथ ही साथ कैमरा प्रेजेंस और एक्सप्रेशन का आकलन भी किया जाता है. इसके बाद अंतिम सूची फ्रेंचाईजी को भेजी जाती है, और कॉन्ट्रैक्ट किया जाता है. ऐसे में चीयरलीडर बनने के लिए न सिर्फ आकर्षक होना, बल्कि अच्छी डांसिंग स्किल और स्टेज का अनुभव होना जरूरी है.
कितनी मिलती है सैलरी?
सूत्रों के मुताबिक चीयरलीडर्स को सैलरी पर मैच के हिसाब से डि जाती है. प्रति मैच उनहीँ करीब 12,000 से 25,000 रुपये तक फीस डि जाती है. इसके अलावा उन्हें होटल, ट्रेविल जैसी अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं. यह पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड काम है. हर सीजन नई भर्ती की जाती है. ऐसे में आपको फिर से खुद को साबित करना होता है.
