ICC Cricket Calendar 2035: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2035 तक होने वाले मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया है. इंडोनेशिया के बाली में हुई बैठकों के बाद ICC ने यह फैसला किया. आईसीसी के इस कैलैंडर में वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप जैसे ICC इवेंट शामिल हैं. इसके तहत भारत को दो बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी मिली. 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत के पास है. वहीं, 2031 में भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन करेंगे.
2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा भारत
ICC के ताजा क्रिकेट कैलेंडर के मुताबिक भारत अक्टूबर 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा. इसके अलावा 2031 में भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से वनडे वर्ल्ड कप आयोजित करेंगे. इस आईसीसी इवेंट के सभी मुकाबले 9 अक्टूबर से 23 नवंबर तक खेले जाएंगे. ICC के CEO संजोग गुप्ता ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल टूर्नामेंट का क्रिकेट कैलेंडर वैश्विक ढांचे का यहां हिस्सा है और यही आयोजन खिलाड़ियों और फैंस के लिए बड़े मौके उपलब्ध कराते हैं.
ICC REVEALS MEN’S CRICKET ROADMAP FOR 2028-2035 The International Cricket Council’s men’s events calendar for 2028-2035 features a packed schedule of World Cups, Champions Trophy tournaments and World Test Championship finals, with India set to host two major global competitions during the period. Australia and New Zealand will jointly host the 2028 T20 World Cup, scheduled from October 12 to November 12. England will stage the 2029 World Test Championship (WTC) final from June 8 to 12, before India hosts the Champions Trophy between October 9 and 28. The 2030 T20 World Cup will be jointly hosted by England, Ireland and Scotland from July 4 to August 4. England is also scheduled to stage the 2031 WTC final, from June 12 to 16. India and Bangladesh will share hosting duties for the 2031 ODI World Cup, scheduled from October 9 to November 23. The calendar also includes the 2032 and 2034 T20 World Cups, the 2033 Champions Trophy and WTC final, and the 2035 ODI World Cup and WTC final. Hosts for these events are yet to be confirmed. The schedule offers a packed international cricket programme stretching across eight years, with several major tournaments still awaiting confirmation of their host nations. #ICC #CricketWorldCup #T20WorldCup #ChampionsTrophy #WTC #IndianCricket
— Diganta Guha (@diganta_guha) November 15, 2026
T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल भी हुआ पक्का
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2028 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से करेंगे. यह टूर्नामेंट 12 अक्तूबर से 12 नवंबर के बीच खेला जाएगा. बताते चले यह इस टूर्नामेंट का 11वां संस्करण होगा. इसके बाद साल 2030 में इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड मिलकर इस आईसीसी इवेंट की मेजबानी करेंगे. टूर्नामेंट 4 जुलाई से 4 अगस्त तक खेला जाएगा.
इंग्लैंड के पास WTC फाइनल की मेजबानी
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल पहले की तरह ही हर दो सालों में जून में खेला जाएगा. आईसीसी ने 2035 तक इसके आयोजन का भी शेड्यूल तय कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 2029 और 2031 WTC फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड के पास है. WTC 2029 का फाइनल 8 से 12 जून और WTC 2031 का फाइनल 12 से 16 जून तक खेला जाएगा. वहीं, WTC 2033 और 2035 के WTC फाइनल के मेजबान देश अभी तय नहीं हुए हैं.
