Vistaar NEWS

T20 World Cup में अंपायर से भिड़ना पड़ा भारी, ICC ने अफगानिस्तान के इस प्लेयर पर ठोका तगड़ा जुर्माना

T20 World Cup

टी20 वर्ल्ड कप

T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मुकाबला बुधवार को अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच के दौरान अफगानिस्तान के एक खिलाड़ी को अंपायर से बहस करते देखा गया. मैदान पर हुई इस बहस के बाद आईसीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए इस अफगानी खिलाड़ी पर जुर्माना ठोक दिया है.

ICC ने किस खिलाड़ी पर ठोका जुर्माना?

आईसीसी ने अफगानिस्तान के जिस खिलाड़ी पर जुर्माना ठोका है, वो कोई और नहीं बल्कि टीम के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए इस मैच के दौरान नबी अंपायर से भिड़ गए. मैदान पर हुई इस तीखी नोक-झोंक के बाद आईसीसी ने एक्शन लेते हुए मोहम्मद नबी पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना ठोक दिया है.

यह भी पढ़ें: इन 5 पाकिस्तानी गेंदबाजों पर लग चुका है ‘चकिंग’ का आरोप, एक को तो झेलना पड़ा बैन

ICC ने क्यों सुनाई सजा?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि मोहम्मद नबी पर यह कार्रवाई आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.4 के उल्लंघन के कारण की गई है, जो अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान अंपायर के निर्देशों का पालन न करने से जुड़ा हुआ है.

अंपायर से क्यों भिड़े नबी?

यह पूरा विवाद अफगानिस्तान की पारी के 14वें ओवर के दौरान हुआ, जब मोहम्मद नबी बल्लेबाजी कर रहे थे. इसी दौरान वह गेंदबाजी कर रहे लुंगी एनगिडी को लेकर अंपायर से भिड़ गए. एनगिडी ने अपने दोनों हाथों में रिस्टबैंड पहने हुए थे, जो हल्के पीले रंग के थे. इसे देख नबी को लगा की वह सफेद रंग के हैं, जिसके बाद उन्होंने अंपायर से इसे हटवाने को कहा और जोरदार बहस की. हालांकि एनगिडी को जब पता चला कि नबी उनके रिस्टबैंड का विरोध कर रहे हैं तो उन्होंने इसे तुरंत हटा दिया. अब इस मामले में आईसीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए मोहम्मद नबी पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना ठोक दिया है.

Exit mobile version